सफलता से कहीं अधिक खास होती है नाकामी: इमरान हाशमी

मुंबई: अभिनेता इमरान हाशमी के हिस्से हाल में बॉक्स ऑफिस पर कई नाकामियां आईं, लेकिन अभिनेता का कहना है कि वह सफलता की जगह नाकामी को अधिक तरजीह देते हैं क्योंकि यह उन्हें करियर में आगे बढाती है. बहरहाल, अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘राज रीबूट’ के रिलीज को लेकर आश्वस्त हैं. यह फिल्म ‘राज’ कडी […]

मुंबई: अभिनेता इमरान हाशमी के हिस्से हाल में बॉक्स ऑफिस पर कई नाकामियां आईं, लेकिन अभिनेता का कहना है कि वह सफलता की जगह नाकामी को अधिक तरजीह देते हैं क्योंकि यह उन्हें करियर में आगे बढाती है. बहरहाल, अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘राज रीबूट’ के रिलीज को लेकर आश्वस्त हैं. यह फिल्म ‘राज’ कडी की चौथी फिल्म है.

अभिनेता ने कहा कि वह अपनी सभी असफल फिल्मों की जिम्मेदारी लेते हैं, लेकिन ये फिल्में उन पर नकारात्मक असर नहीं डालतीं. इमरान ने कहा कि ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया लेकिन इससे वह कभी डरे नहीं। कभी…कभी आप गलत होते हैं और फिल्म निर्माण यही होता है. आपको एक मौका लेना होता है.

अभिनेता ने कहा, ‘मैं अपनी सफल फिल्मों की तुलना में असफल फिल्मों को अधिक करीब महसूस करता हूं. इनसे मुझे आगे बढने में मदद मिलती है. इन फिल्मों को करने के बाद मैं अधिक स्पष्ट हो गया हूं। मैं उन्हें कभी छोड नहीं सकता. इसी तरह मैं उन फिल्मों की भी जिम्मेदारी लूंगा.’

‘अजहर’ के अभिनेता का मानना है कि कॅरियर का बुरा दौर किसी भी अभिनेता के लिए इस कसौटी पर खरा उतरने और ऐसे वक्त में कोई किस तरह से अपनी मजबूती दिखाता है, यह दिखाने का सही वक्त होता है. इमरान इससे पहले ‘राज’ की दो फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >