रणबीर कपूर ने कहा, अमिताभ बच्चन मेरे स्टाइल आइकॉन

मुंबई :अभिनेता रणबीर कपूर अमिताभ बच्चन को अपना स्टाइल ऑइकॉन मानते है. रणबीर नेने एक इंटरव्यू में बताया, ‘बचपन से ही अमिताभ बच्चन मेरे स्टाइल आइकॉन रहे हैं. यहां तक कि अभी तक वे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता हैं और आप उन्हें सुखिर्यों से दूर नहीं रख सकते हैं.’ फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के अभिनेता ने […]

मुंबई :अभिनेता रणबीर कपूर अमिताभ बच्चन को अपना स्टाइल ऑइकॉन मानते है. रणबीर नेने एक इंटरव्यू में बताया, ‘बचपन से ही अमिताभ बच्चन मेरे स्टाइल आइकॉन रहे हैं. यहां तक कि अभी तक वे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता हैं और आप उन्हें सुखिर्यों से दूर नहीं रख सकते हैं.’

फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के अभिनेता ने फैशन डिजाइनर कुनाल रावल के लिए लक्मे फैशन वीक विंटर फेस्टिवल 2016 में रैंप वॉक किया है. उनका कहना है कि उनकी दादी कृष्णा राज कपूर उनके लिए ‘सर्वाधिक स्टाइलिश महिला’ हैं. जब बात व्यक्तिगत स्टाइल की आती है तो ऐसे में कपूर का कहना है कि वह एक फैशन आइकॉन के रूप में अपनी पहचान नहीं बनाना चाहते हैं.उन्होंने कहा, ‘मैं एक ऐसा व्यक्ति हूं जो हमेशा जींस, टी-शर्ट, टोपी और जूता पहना हुआ दिखता है, मैं नहीं समझता कि क्यों कोई व्यक्ति मेरे स्टाइल को अपनाएगा. मैं फैशन के ब्लॉगों को नहीं पढ़ता हूं और न ही ये सब मेरे लिए महत्वपूर्ण है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >