जानें, अभिनेता नहीं होते तो क्‍या बनना पसंद करते सिद्धार्थ मल्‍होत्रा ?

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्‍होत्रा ने हाल ही में इस राज से पर्दा उठाया कि अगर वो अभिनेता नहीं होते तो रीवर राफ्टिंग ट्रेनर बनना पसंद करते. उनका कहना है कि इसमें डर और रोमांच है. सिद्धार्थ इनदिनों आगामी फिल्‍म ‘बार बार देखो’ को लेकर व्यस्‍त हैं. सिद्धार्थ ने हाल ही में लाइव फेसबुक चैटिंग के […]

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्‍होत्रा ने हाल ही में इस राज से पर्दा उठाया कि अगर वो अभिनेता नहीं होते तो रीवर राफ्टिंग ट्रेनर बनना पसंद करते. उनका कहना है कि इसमें डर और रोमांच है. सिद्धार्थ इनदिनों आगामी फिल्‍म ‘बार बार देखो’ को लेकर व्यस्‍त हैं.

सिद्धार्थ ने हाल ही में लाइव फेसबुक चैटिंग के दौरान एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर वो बॉलीवुड में सफल नहीं होते तो वे रीवर राफ्टिंग ट्रेनर बनना पसंद करते. सिद्धार्थ ने वर्ष 2012 में करण जौहर की फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था.

उनकी पहली ही फिल्‍म सुपरहिट रही थी. इसके बाद उन्‍होंने ‘कपूर एंड संस’ और ‘एक विलेन’ जैसी कई हिट फिल्‍मों में काम किया. आगामी फिल्‍म ‘बार बार देखो’ में वे कैटरीना कैफ संग रोमांस करते दिखाई देंगे.

वहीं सिद्धार्थ से जब उनके फेवरेट निर्देशकों के बारे में पूछा गया जिनके साथ वे काम करना चाहते हैं तो उन्‍होंने कहा,’ राजकुमार हिरानी, इम्तियाज अजी और जोया अख्‍तर के साथ काम करना चाहता हूं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >