बेबी बंप के साथ शाहिद का हाथ थामे कैमरे में कैद हुई मीरा राजपूत, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने हाल ही में अपने एक बयान में कबूला था कि वो जल्‍द ही पिता बनने वाले हैं. हाल ही में उनकी पत्‍नी मीरा राजपूत बेबी बंप के साथ नजर आई है और शाहिद हमेशा की तरह उनका हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं. शाहिद-मीरा की शादी पिछले साल हुई थी. […]

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने हाल ही में अपने एक बयान में कबूला था कि वो जल्‍द ही पिता बनने वाले हैं. हाल ही में उनकी पत्‍नी मीरा राजपूत बेबी बंप के साथ नजर आई है और शाहिद हमेशा की तरह उनका हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं.

शाहिद-मीरा की शादी पिछले साल हुई थी. शाहिद मीरा की खुशियों का खासा ध्‍यान रखते हैं. हाल ही में वे पत्‍नी के साथ के छुट्टियां बिताने बाहर गये थे जहां से उन्‍होंने वीडियो और कुछ तसवीरें शेयर की थी. पिछले दिनों फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ के दौरान उन्‍होंने बताया था कि वे पिता बनने वाले हैं.

शाहिद इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ को लेकर भी खासा व्‍यस्‍त हैं. लेकिन इसके अलावा वे अपनी लेडी लव मीरा के साथ भी क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड कर रहे हैं. फिल्‍म में वे एक रॉकस्‍टार टॉमी सिंह के किरदार में नजर आयेंगे. फिल्‍म में उनके अलावा आलिया भट्ट, करीना कपूर और दलजीत कौर भी मुख्‍य भूमिका में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >