टाइगर का एक्‍शन अवतार, ''बागी'' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ एकबार फिर अपने एक्‍शन अवतार से दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं. उनकी आगामी फिल्‍म ‘बागी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर में ‘हीरोपंती’ अभिनेता शानदार स्‍टंटस करते नजर आ रहे हैं. फिल्‍म में 30 फ्लांइग किक है. खुद निर्देशक शब्‍बीर खान ने इस बात का खुलासा किया और […]

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ एकबार फिर अपने एक्‍शन अवतार से दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार हैं. उनकी आगामी फिल्‍म ‘बागी’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर में ‘हीरोपंती’ अभिनेता शानदार स्‍टंटस करते नजर आ रहे हैं. फिल्‍म में 30 फ्लांइग किक है. खुद निर्देशक शब्‍बीर खान ने इस बात का खुलासा किया और टाइगर की तारीफ की है.

शब्‍बीर खा का कहना है कि,’ टाइगर एक्‍शन सीन को एक अलग ही स्‍तर पर लेकर गये हैं. शब्‍बीर इससे पहले फिल्‍म ‘हीरोपंती’ में टाइगर के साथ काम कर चुके हैं. फिल्‍म में श्रद्धा कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं जो फिल्‍म में अपने एक्‍शन से दर्शकों को चौंकाने को तैयार है.

उन्‍होंने कहा,’ ‘हीरोपंती’ के बाद मैंने सोचा कि ‘बागी’ में एक्‍शन सीन को नये लेवल पर ले जाना होगा. मैंने अपनी टीम के साथ बैठकर एक्‍शन का एक खाका तैयार किया. लगभग एक साल एक्‍शन का खाका तैयार करने के बाद हमने फिल्‍म की शूटिंग शुरु की.’

अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर एक्‍शन के साथ-साथ अपने डासिंग मूव्‍स को लेकर भी खासा चर्चित हैं. फिल्‍म के लिए उन्‍होंने कड़ी मेहनत की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >