क्‍यों हनी सिंह ने रैपर बादशाह को कहा ''नैनो'', देखें वीडियो

जानेमाने रैपर यो यो हनी सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी है कि वो एकबार फिर धमाकेदार वापसी को तैयार है. वे जल्‍द ही आगामी पंजाबी फिल्‍म ‘जोरावर’ में लीड रोल में नजर आयेंगे. हाल ही में अपने एक बयान में उन्‍होंने रैपर बादशाह को नैनो कह डाला. साथ ही उन्‍होंने यह भी बताया कि […]

जानेमाने रैपर यो यो हनी सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी है कि वो एकबार फिर धमाकेदार वापसी को तैयार है. वे जल्‍द ही आगामी पंजाबी फिल्‍म ‘जोरावर’ में लीड रोल में नजर आयेंगे. हाल ही में अपने एक बयान में उन्‍होंने रैपर बादशाह को नैनो कह डाला. साथ ही उन्‍होंने यह भी बताया कि वे पिछले 18 महीनों से इंडस्‍ट्री से गायब थे जो बेहद तकलीफों भरा था.

फिल्‍म को लेकर हुई एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान हनी सिंह ने शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण संग अपने रिश्‍ते को लेकर बातचीत की और बादशाह के बारे में भी कई बातें कही. साथ ही उन्‍होंने इस बात का खुलासा किया कि इतने दिन गायब रहने के पीछे एक बड़ी वजह है जिसके बारे में वे अभी नहीं बता सकते.

जब हनी सिंह से यह सवाल किया गया कि उनके गायब होने के बाद बादशाह आज टॉप पर आ गये हैं. इस सवाल का जवाब देते हुए कहा उन्‍होंने कहा कि,’ क्‍या आपने कभी रॉयल्‍स रोल्‍स चलाई है. रॉयल्‍स रोल्‍स और नैनो में बहुत फर्क होता है.’ उनका स्‍टाइल भी एकदम हटके नजर आ रहे हैं.

‘जोरावर’ में हनी सिंह एक्‍शन अवतार में नजर आ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >