नाखून रंगने में सोनाक्षी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें तसवीरें

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब अपने नाम किया है क्योंकि उन्होंने कई महिलाओं के साथ मिलकर रिकॉर्ड बनाने के मकसद से एक ही वक्त पर सबसे ज्यादा लोगों द्वारा अपने नाखून रंगने की पहल में हिस्सा लिया था. 28 वर्षीया अभिनेत्री ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब अपने नाम किया है क्योंकि उन्होंने कई महिलाओं के साथ मिलकर रिकॉर्ड बनाने के मकसद से एक ही वक्त पर सबसे ज्यादा लोगों द्वारा अपने नाखून रंगने की पहल में हिस्सा लिया था.

28 वर्षीया अभिनेत्री ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. उन्होंने यह कलर कॉस्मेटिक निर्माता इंग्लोट और इसकी भारतीय साझेदार मेजर ब्रांड्स के साथ मिलकर किया था.

अभिनेत्री ने एक बयान में कहा, ‘महिला दिवस पर मैं इस अनूठी पहल का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब हासिल करना सच में सरहानीय है.’ कार्यक्रम में 1,328 महिलाओं ने एक ही वक्त पर अपने नाखून रंगे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >