संजय दत्‍त की रिहाई पर फ्री में परोसी जायेगी ''चिकन संजु बाबा''

वर्ष 1993 में मुंबई विस्फोट मामले में अवैध हथियार रखने के के दोषी अभिनेता संजय दत्‍त 25 फरवरी को यरवदा जेल से रिहा हो रहे हैं. वहीं संजय दत्‍त की रिहाई की खबर से उनके प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. संजय के एक प्रशंसक ने इस मौके पर अपने होटल में […]

वर्ष 1993 में मुंबई विस्फोट मामले में अवैध हथियार रखने के के दोषी अभिनेता संजय दत्‍त 25 फरवरी को यरवदा जेल से रिहा हो रहे हैं. वहीं संजय दत्‍त की रिहाई की खबर से उनके प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. संजय के एक प्रशंसक ने इस मौके पर अपने होटल में एक शानदार डिश ‘चिकन संजु बाबा’ फ्री में परोसने की ठानी है.

दक्षिण मुंबई में स्थित इस होटल के मालिक खालिद हकीम का कहना है कि,’ हमने संजय दत्त साब को 1986 में हमारे रेस्त्रां के फैमिली सेक्शन के उद्घाटन के मौके पर बुलाया था. इसके बाद वे कई बार यहां आ चुके हैं. वे जब वर्ष 2010 में यहां आये थे तो उन्‍होंने एक स्पेशल ग्रेवी बेस्ड चिकन डिश तैयार कर हमें दी थी. हमने इस डिश का नाम उन्हीं के नाम पर ‘चिकन संजु बाबा’ रखा था. उन्होंने हमें लिखित तौर पर इसे तैयार करने और बेचने की अनु‍मति दी थी.’

आपको बता दें कि यह रेस्‍त्रां वर्ष 1923 से ही लोगों को शानदार और लजीज खाना परोस रहा है. ‘चिकन संजु बाबा’ की भी काफी मांग रहती है. वहीं संजय दत्‍त भी इसे अपने घर पर मंगाते थे. वहीं खालिद इस बात से बेहद खुश हैं कि संजय दत्‍त जल्‍द ही जेल से रिहा होनेवाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >