सिद्धार्थ-आलिया का ''कर गई चुल्‍ल...'' हुआ सुपरहिट, देखें वीडियो

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और अभिनेत्री आलिया भट्ट जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘कपूर एंड संस’ में नजर आयेंगी. दो दिन पहले फिल्‍म का एक पार्टी सॉन्‍ग ‘कर गई चुल्‍ल…’ रिलीज हुआ था. यह गाना दर्शकों के बीच हिट हो गया और इसे अबतक लगभग दो मिलियन से ज्‍यादा लोग देख चुके हैं. आलिया ने खुद […]

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और अभिनेत्री आलिया भट्ट जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘कपूर एंड संस’ में नजर आयेंगी. दो दिन पहले फिल्‍म का एक पार्टी सॉन्‍ग ‘कर गई चुल्‍ल…’ रिलीज हुआ था. यह गाना दर्शकों के बीच हिट हो गया और इसे अबतक लगभग दो मिलियन से ज्‍यादा लोग देख चुके हैं. आलिया ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है.

इस गाने में आलिया-सिद्धार्थ की खूबसूरत जोड़ी मस्‍ती करती नजर आ रही है. इस गाने को युवा वर्ग को देखकर खसतौर पर बनाया गया है. गाने के बोल भी युवाओं को आकर्षित करेंगे. फिल्‍म में फवाद खान और ऋषि कपूर मुख्‍य भूमिका में हैं. फवाद और सिद्धार्थ दोनों एकदूसरे के भाई के किरदार में नजर आये हैं. फिल्‍म में ऋषि कपूर एक डिफ्रेंट अंदाज में नजर आ रहे हैं.

आलिया-सिद्धार्थ इससे पहले फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ में नजर आ चुके हैं. खबरों की मानें तो दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि दोनों ने मीडिया के सामने एकदूसरे को अच्‍छा दोस्‍त बताया है. फवाद भी इस फिल्‍म में नये लुक में नजर आयेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >