...अब ''बिंदु'' बनकर दर्शकों का ''किल दिल'' करेंगी परिणिति चोपड़ा

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा एकबार फिर धमाकेदार वापसी करने जा रही है. वे जल्‍द ही यशराज बैनर तले बनने वाली फिल्‍म ‘मेरी प्‍यारी बिंदु’ में दिखाई देंगी. परिणिति बिंदु के किरदार को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. फिल्‍म में उनके आपोजिट आयुष्‍मान खुराना नजर आयेंगे. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें खुद परिणिति […]

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणिति चोपड़ा एकबार फिर धमाकेदार वापसी करने जा रही है. वे जल्‍द ही यशराज बैनर तले बनने वाली फिल्‍म ‘मेरी प्‍यारी बिंदु’ में दिखाई देंगी. परिणिति बिंदु के किरदार को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. फिल्‍म में उनके आपोजिट आयुष्‍मान खुराना नजर आयेंगे. हाल ही में एक वीडियो सामने आया है जिसमें खुद परिणिति फिल्‍म के बारे में बता रही है.

इस फिल्‍म में पहली बार परिणिति एक गाना भी गाती नजर आयेंगी. इस वीडियो में वे गाने के कुछ बोल गाती नजर आ रही है. इस फिल्‍म को मनीष शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिल्‍म को नये डायरेक्‍टर अक्षय रॉय डायरेक्‍ट कर रहे हैं. इससे पहले परिणिति फिल्‍म ‘किल दिल’ में नजर आये थे. फिल्‍म में रणवीर सिंह और गोविंदा भी थे लेकिन फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ खस कमाल नहीं कर पाई थी.

‘किल दिल’ के बाद परिणिति अपने फ्रेंडस के साथ थोड़ा समय बिता रही थी और उन्‍होंने फिल्‍मों से ब्रेक ले लिया था. उन्‍होंने अपने एक बयान में कहा था कि वो कुछ समय ब्रेक लेने के बाद अच्‍छी कहानी मिलेगी तो वापसी करेंगी. वहीं वायदे के मुताबिक उन्‍होंने एक साल बाद फिल्‍म साइन की है.

आयुष्‍मान और परिणि‍ति की जोड़ी पहली बार एकसाथ नजर आयेगी. वहीं आयुष्‍मान भी खुद इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >