''सिंघम'' फेम प्रकाश राज के घर आया नन्हा मेहमान

चेन्नई : बॉलीवुड फिल्म ‘सिंघम’ के अभिनेता प्रकाश राज और उनकी कॉरियोग्राफर पत्नी पोनी वर्मा के घर एक नन्हा मेहमान आया है. बॉलीवुड के 50 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी और अपने बेटे के लिए आशीर्वाद भी मांगा. प्रकाश ने लिखा, ‘दोस्तों….मैं और पोनी आपसे अपने जीवन की इस खुशी के मौके […]

चेन्नई : बॉलीवुड फिल्म ‘सिंघम’ के अभिनेता प्रकाश राज और उनकी कॉरियोग्राफर पत्नी पोनी वर्मा के घर एक नन्हा मेहमान आया है. बॉलीवुड के 50 वर्षीय अभिनेता ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी और अपने बेटे के लिए आशीर्वाद भी मांगा.

प्रकाश ने लिखा, ‘दोस्तों….मैं और पोनी आपसे अपने जीवन की इस खुशी के मौके को साझा कर बहुत खुश हैं. हमारे घर बेटा हुआ है…आज…उसे आशीर्वाद दीजिए.’ प्रकाश ने वर्ष 2009 में ललिता कुमारी से विवाह किया था जिनसे तलाक होने के बाद वर्ष 2010 में उन्‍होंने पोनी से शादी की थी.

प्रकाश और ललिता की दो बेटियां पूजा और मेघना हैं. दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत के लोकप्रिय कलाकारों में से एक प्रकाश तीन बार राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार से सम्‍मानित हो चुके हैं. उन्‍होंने 200 से ज्‍यादा फिल्‍मों में काम किया है. उन्‍होंने कई हिंदी फिल्‍मों में भी काम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >