जानें, ब्रेकअप की खबरों पर कैटरीना ने क्या कहा ?

मुंबई: अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ ब्रेक-अप होने की अटकलों के बीच, अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने कहा है कि वह अपने निजी जीवन को लेकर खबरों को पढकर निराश है और उनका मानना है कि जब तक किसी व्यक्ति की शादी नहीं हो जाती तब तक वह सिंगल ही रहता है.रणबीर और कैटरीना […]

मुंबई: अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ ब्रेक-अप होने की अटकलों के बीच, अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने कहा है कि वह अपने निजी जीवन को लेकर खबरों को पढकर निराश है और उनका मानना है कि जब तक किसी व्यक्ति की शादी नहीं हो जाती तब तक वह सिंगल ही रहता है.रणबीर और कैटरीना ने अपने संबंध के बारे में कभी किसी तरह का खुलासा नहीं किया है.

इससे पहले वे दोनों कार्यक्रमों और फिल्मों की स्क्रीनिंग के अलावा एक दूसरे के परिवार के समारोहों में साथ-साथ देखे गये थे. कैटरीना ने यहां एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘निजी जीवन को लेकर खबरों को पढना निराशाजनक है. आप एक ब्रेकिंग न्यूज पढना चाहते हैं जैसे कि…हम सब इस बात से सहमत हो गये हैं कि कैटरीना कैफ दुनिया की शीर्ष पांच अभिनेत्रियों में से एक हैं. मैं चाहूंगी कि यह एक खबर हो.’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं अन्य महिलाओं की तरह हूं. जब आप काम करते हैं तब आप चाहते हैं कि आपके करियर, आपके काम को लेकर बात की जाए. प्रत्येक कलाकार जानता है कि उसके निजी जीवन के बारे में बात की जाएगी.’ ‘‘बैंग बैंग’ अभिनेत्री ने अपने ब्रेक-अप की खबरों की ना तो पुष्टि की और ना ही खंडन किया. कैटरीना ने कहा, ‘‘मैंने यह पहले भी कहा है और इसे फिर से कहती हूं कि मेरा मानना है कि जब तक आपकी शादी नहीं हो जाती तब तक आप सिंगल ही रहते हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >