VIDEO : काजोल ने ''दिलवाले'' को लेकर किया खुलासा, जानें क्‍या कहा

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने रोहित शेट्टी की फिल्‍म ‘दिलवाले’ से बॉलीवुड में 5 साल बाद दोबारा इंट्री की थी. वहीं अब सूत्रों की मानें तो काजोल को इस फिल्‍म में काम करने को अफसोस है. फिल्‍म में शाहरुख खान, वरुण धवन और कृति शैनन ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई थी. फिल्‍म कमाई के मामले में […]

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने रोहित शेट्टी की फिल्‍म ‘दिलवाले’ से बॉलीवुड में 5 साल बाद दोबारा इंट्री की थी. वहीं अब सूत्रों की मानें तो काजोल को इस फिल्‍म में काम करने को अफसोस है. फिल्‍म में शाहरुख खान, वरुण धवन और कृति शैनन ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई थी. फिल्‍म कमाई के मामले में भारत में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई. शाहरुख-काजोल की सुपरहिट जोड़ी की वजह से इस फिल्‍म को सुपरहिट माना जा रहा था.

शाहरुख हाल ही में एक अवार्ड फंक्‍शन के दौरान ‘दिलवाले’ का मजाक उड़ाते नजर आये थे. जिससे काजोल थोडी नाराज भी नजर आई. काजोल को इस फिल्‍म साथ-साथ सुजॉय घोष की फिल्‍म ‘दुर्गा रानी सिंह’ का भी ऑफर मिला था. तो काजोल ने ‘दिलवाले’ को चुना. काजोल के बच्‍चे छोटे हैं इसलिये वे दो फिल्‍में एकसाथ नहीं करना चाहती थी.

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार काजोल को लग रहा है कि उनका ‘दिलवाले’ चुनने का फैसला गलत है. ‘दुर्गा रानी सिंह’ में उन्‍हें अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अच्‍छा मौका था. लेकिन उन्‍होंने ‘दिलवाले’ को चुना. अब ‘दुर्गा रानी सिंह’ में विद्या बालन मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >