मुंबई : मायानगरी में दिलों का टूटना और जुटना आम बात है. अब हालिया रणबीर-कैटरीना का ब्रेकअप इन दिनों चर्चा में है. ब्रेकअप से घबरायी कैटरीना अब सलमान के साथ नजदीकियां बढ़ाने में लगी हैं. मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक कैटरीना ने ब्रेकअप का फैसला सलमान से मिलने के बाद ली.
रणबीर-कैटरीना के ब्रेकअप के साथ ही दोनों के राहें जुदा हो गयी. कैटरीना जल्द ही अपनी फिल्म ‘फितूर’ की प्रचार के लिए दिल्ली रवाना हो गईं हैं. वहीं रणबीर अपने पेरेंट्स (ऋषि कपूर और नीतू कपूर) के साथ शिफ्ट हो गए हैं. उधर मीडिया में चर्चाओं के बाजार गरम है. सूत्रों के मुताबिक हाल ही में कैटरीना अपनी फिल्म फितूर की डबिंग ऐसी जगह पर कर रही थीं, जहां डायरेक्टर अली अब्बास जफर सलमान की फिल्म सुल्तान की शूटिंग कर रहे थे. कबीर खान व मिन्नी माथुर भी यहां मौजूद थे. वहीं यह खबर भी आयी कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ 16 जनवरी की रात मुंबई के कोपा रेस्तरां पहुंची. जहां सलमान पहले से ही मौजूद थे.
दोनों ने घंटो बात की. सलमान और कैटरीना का प्यार किसी से छुपा नहीं है. शुरुआती दिनों में ये सलमान ही थे जिन्होंने कैटरीना को बॉलीवुड की दुनिया में पांव जमाने में मदद की. लेकिन अब यह देखना दिलचस्प होगा कि सलमान व कैटरीना का रिश्ता कितनी दूर पहुंच पाता है. उधर रणबीर-कैटरीना के बीच हुए ब्रेकअप के कई कारण बताये जा रहा है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि रणबीर के मां -पिता (ऋषि-नीतू) इस रिश्ते से खुश नहीं थे. वहीं रणबीर दीपिका की नजदीकियां बढ़ती जा रही थी.
