VIDEO : जानें ''दिलवाले'' और ''बाजीराव मस्‍तानी'' की कमाई

बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्‍में एकसाथ रिलीज हुई है. एक तरफ रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्‍म ‘दिलवाले’ तो दूसरी तरफ संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’. ‘दिलवाले’ में शाहरुख खान, काजोल, कृति शैनन और वरुण धवन जैसे सितारे हैं वहीं दूसरी तरफ ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा […]

बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्‍में एकसाथ रिलीज हुई है. एक तरफ रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्‍म ‘दिलवाले’ तो दूसरी तरफ संजय लीला भंसाली की फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’. ‘दिलवाले’ में शाहरुख खान, काजोल, कृति शैनन और वरुण धवन जैसे सितारे हैं वहीं दूसरी तरफ ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा मुख्‍य भूमिकाओं में हैं. जानें दोनों ही फिल्‍मों की पहले दिन की कमाई कितनी रही और कौन सी फिल्‍म किसपर भारी रही.

एक अंग्रेजी अखबार के आकलन के अनुसार फिल्‍म ‘दिलवाले’ को मॉर्निंग शो में 60 प्रतिशत ओपनिंग मिली है जिसे शानदार ओपनिंग कहा जा सकता है. वहीं ‘बाजीराव मस्‍तानी’ को 50 प्रतिशत ओपनिंग मिली. जिसे अच्‍छी ओपनिंग कहा जा सकता है. ‘बाजीराव मस्‍तानी’ को फिल्‍म समीक्षकों ने अच्छे स्‍टार्स दिये है. फिल्‍म की ओपनिंग को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्‍म पहले दिन 10 से 12 करोड़ की कमाई कर सकती है.

वहीं ‘दिलवाले’ का पलड़ा थोड़ा भारी होता नजर आ रहा है. दर्शकों की प्रतिक्रिया के मद्देनजर फिल्‍म पहले दिन 20 करोड़ से ज्‍यादा की कमाई कर सकती है. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि दोनों फिल्‍में वीकेंड में कितनी कमाई करती है और किसपर भारी पड़ती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >