शाहिद ने पत्‍नी मीरा को जन्मदिन की दी बधाई

लॉस एंजलिस : अमूमन अपने व्यक्तिगत जीवन को पपराजी को दूर रखने वाले अभिनेता शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम के जरिये अपनी पत्नी मीरा राजपूत को जन्मदिन की बधाई दी. इस 34 वर्षीय अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर शादी की एक बहुत ही आकर्षक तस्वीर साझा की. उन्होंने फोटो के साथ अपनी पत्नी को जन्मदिन की शुभकामना […]

लॉस एंजलिस : अमूमन अपने व्यक्तिगत जीवन को पपराजी को दूर रखने वाले अभिनेता शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम के जरिये अपनी पत्नी मीरा राजपूत को जन्मदिन की बधाई दी. इस 34 वर्षीय अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर शादी की एक बहुत ही आकर्षक तस्वीर साझा की.

उन्होंने फोटो के साथ अपनी पत्नी को जन्मदिन की शुभकामना दी. ‘हैदर’ स्टार को पिछली बार लक्मे फैशन वीक के दौरान मसाबा गुप्ता की शो में मीरा के साथ देखा गया था. शाहिद सात जुलाई को गुडगांव में मीरा के साथ परिणय सूत्र में बंध गये थे.

https://instagram.com/p/7UvO1kBJgx/

यह अभिनेता मौजूदा समय में एक सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा रिलोडेड’ में जज के रुप में नजर आ रहे हैं. इसके अलावा शाहिद जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘शानदार’ में नजर आयेंगे. फिल्‍म को ट्रेलर लॉन्‍च हो चुका है. फिल्‍म में आलिया भट्ट भी मुख्‍य भूमिका में नजर आयेंगे. इसके अलावा वे फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ में आलिया भट्ट और करीना कपूर के साथ दिखाई देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >