ट्विटर पर अभिषेक बच्चन के 70 लाख फॉलोअर हुए

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के ट्विटर पर आज 70 लाख फॉलोअर हो गये. 39 वर्षीय अभिषेक ने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने ट्वीट किया, शुक्रिया. हमारा परिवार बढ़कर 70 लाख तक पहुंच गया. बहुत सारा प्यार. अभिषेक फिलहाल प्रो कबड्डी लीग में व्यस्त हैं जिसमें वह जयपुर पिंक पैंथर्स टीम के […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के ट्विटर पर आज 70 लाख फॉलोअर हो गये. 39 वर्षीय अभिषेक ने अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया.

उन्होंने ट्वीट किया, शुक्रिया. हमारा परिवार बढ़कर 70 लाख तक पहुंच गया. बहुत सारा प्यार. अभिषेक फिलहाल प्रो कबड्डी लीग में व्यस्त हैं जिसमें वह जयपुर पिंक पैंथर्स टीम के मालिक हैं.

उनकी आने वाली फिल्म उमेश शुक्ला के निर्देशन में बन रही ‘ऑल इज वेल’ होगी जिसमें असिन, ऋषी कपूर और सुप्रिया पाठक भी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे. फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >