20 करोड़ के पेंटहाउस में जल्‍द शिफ्ट हो सकते हैं सुशांत सिंह राजूपत

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘एम.एस. धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. लेकिन इसी बीच खबरें आ रही है कि सुशांत जल्‍द ही अपने पेटहाउस में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं जिसी कीमत लगभग 20 करोड़ बताई जा रही है. वहीं इस बारे में सुशांत का […]

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘एम.एस. धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. लेकिन इसी बीच खबरें आ रही है कि सुशांत जल्‍द ही अपने पेटहाउस में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं जिसी कीमत लगभग 20 करोड़ बताई जा रही है.

वहीं इस बारे में सुशांत का कहना है,’ मैं जब मुंबई आया था तो एक छोटे से कमरे में अपने 6 दोस्‍तों के साथ रहता था. मेरा सपना था कि मेरा एक पेंटहाउस हो. मैंने अपने इस सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की है. मैं नया बदलाव देख रहा हूं.’

नीरज पांडेय के निर्देशन में बन रही फिल्‍म ‘एम.एस. धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी’ में सुशांत महेंद्र सिंह धौनी के किरदार को पर्दे पर जीयेंगे. इस फिल्‍म में अपने किरदार को जीवंत करने के लिए सुशांत कड़ी मेहनत कर रहे हैं. सुशांत ने फिल्‍म ‘काय पो छे’ से बॉलीवुड में डेब्‍यू किया था. सुशांत ने टीवी सीरीयल ‘पवित्र रिश्‍ता’ से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई थी.

सुशांत हाल ही में फिल्‍म ‘पीके’ में नजर आये थे. दर्शकों ने उनके किरदार को खासा पसंद किया था. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर भी धमाकेदार कमाई की थी. फिल्‍म में सुशांत के अलावा आमिर खान और अनुष्‍का शर्मा ने भी मुख्‍य भूमिका निभाई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >