सुरक्षाकर्मियों ने ''पाकेटमार'' समझकर पकड़ लिया रेमो डिसूजा को

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर कोरियाग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा हैरत में पड़ गये, जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्‍हें जेबकतरा समझकर अंदर जाने से रोक दिया.रेमो अपने नये डांस रियल्टी टीवी शो ‘डांस प्लस’ के लिए अपने लूक्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं. वे डांस प्लस के प्रोमो में हुड में दिखाई देंगे. रेमो ने इस […]

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर कोरियाग्राफर और निर्देशक रेमो डिसूजा हैरत में पड़ गये, जब सुरक्षाकर्मियों ने उन्‍हें जेबकतरा समझकर अंदर जाने से रोक दिया.रेमो अपने नये डांस रियल्टी टीवी शो ‘डांस प्लस’ के लिए अपने लूक्स के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं. वे डांस प्लस के प्रोमो में हुड में दिखाई देंगे. रेमो ने इस रियलिटी शो के लिए हाल ही में शूटिंग की है. इस शो में रेमो सुपर जज के रूप में दिखाई देंगे. रेमो ने इस शो के लिए अलग-अलग लुक इस्तेमाल किये हैं. इन्हीं में से एक हुड लुक है, जिसके लिये वे अपना पूरा शरीर और चेहरा ढक कर रखेंगे.

रेमो के मुताबिक, "मैं बढ़िया मूड में था और ‘डांस प्लस’ के अपने हुड लुक को जांचने के लिए मुझे एक शरारत सूझी. जब मैं इस तरह हुड में शूट पर पहुंचा तो सब मुझ पर शक करने लगे और सुरक्षाकर्मियों ने मुझे पकड़ लिया."

सूत्र के मुताबिक रेमो शूट पर हुड लुक में आये, जिसमें उनका पूरा चेहरा ढका हुआ था. वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें नहीं पहचाना और पाकेटमार समझकर उन्हें रोक लिया. जब रेमो ने अपना हुड उतारा तो सुरक्षाकर्मियों को अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने रेमो से माफी मांगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >