''देसी गर्ल'' प्रियंका बनीं खाकी वर्दी में ''एक्‍शन गर्ल'', देखें वीडियो

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्‍म ‘गंगाजल 2’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म की शूटिंग इनदिनों भोपाल में चल रही है जहां पीसी कई खतरनाक एक्‍शन सीन करती दिखाइ दे रही हैं. फिल्‍म का निर्देशन प्रकाश झाा कर रहे हैं. फिल्‍म में पीसी पुलिस इंस्‍पेक्‍टर आभा माथुर का किरदार […]

बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी फिल्‍म ‘गंगाजल 2’ की शूटिंग को लेकर खासा व्‍यस्‍त हैं. फिल्‍म की शूटिंग इनदिनों भोपाल में चल रही है जहां पीसी कई खतरनाक एक्‍शन सीन करती दिखाइ दे रही हैं. फिल्‍म का निर्देशन प्रकाश झाा कर रहे हैं.

फिल्‍म में पीसी पुलिस इंस्‍पेक्‍टर आभा माथुर का किरदार निभा रही हैं. फिल्‍म को अजय देवगन प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्‍म ‘गंगाजल’ में अजय देवगन ने लीड रोल निभाया था. मैरीकोम अभिनेत्री प्रियंका इस फिल्‍म में एक डिफ्रेंट लुक में नजर आ रही हैं. प्रियंका अभिनीत फिल्‍म ‘दिल धड़कने दो’ हाल ही में रिलीज हुई थी जिसने बॉकस ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी.

इस फिल्‍म के अलापा प्रियंका निर्दशक संजय लीला भंसाली की ड्रीम प्रोजेक्‍ट ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में भी दिखाई देंगी. फिल्‍म में वे पेशवा बाजीराव प्रथम की पहली पत्‍नी काशबाई के किरदार में होंगी. प्रियंका ने हमेशा ही अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में राज किया है. फैंस ‘गंगाजल 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >