प्रियंका चोपडा के गायन की शंकर महादेवन ने की प्रशंसा
कुआलालंपुर : संगीतकार शंकर महादेवन ने ‘दिल धडकने दो’ के गीत के साथ बॉलीवुड में गायन क्षेत्र में दस्तक देने वाली अदाकारा प्रियंका चोपडा की खूब तारीफ की है.... शंकर ने एहसान नूरानी और लॉय मेंडोसा के साथ जोया अख्तर की फिल्म का संगीत तैयार किया है. शंकर ने कहा, ‘‘वह (प्रियंका) बेहद प्रतिभाशाली हैं. […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
June 8, 2015 11:16 AM
कुआलालंपुर : संगीतकार शंकर महादेवन ने ‘दिल धडकने दो’ के गीत के साथ बॉलीवुड में गायन क्षेत्र में दस्तक देने वाली अदाकारा प्रियंका चोपडा की खूब तारीफ की है.
...
शंकर ने एहसान नूरानी और लॉय मेंडोसा के साथ जोया अख्तर की फिल्म का संगीत तैयार किया है. शंकर ने कहा, ‘‘वह (प्रियंका) बेहद प्रतिभाशाली हैं. हमें नहीं पता था कि वह जब रिकार्डिंग के लिए स्टूडियो आएंगी तो क्या करेंगी और सचमुच उन्होंने कमाल कर दिया.’’
फिल्म का एक और गाना ‘गल्लां गूडियां’ अभी म्यूजिक चार्ट में अपनी जगह बनाए हुए है.गाने की चर्चा करते हुए शंकर ने कहा, ‘‘जोया फिल्म में एक पार्टी सांग चाहती थीं. यह एक मौज-मस्ती वाला गाना है और तल्लीन होकर इसे शूट किया गया. मुझे अच्छा लग रहा है कि लोग इसे पसंद कर रहे हैं..एक संगीतकार को और क्या चाहिए.’’
ये भी पढ़ें...
December 5, 2025 12:58 PM
December 5, 2025 1:00 PM
December 5, 2025 11:39 AM
December 5, 2025 10:09 AM
December 5, 2025 10:58 AM
December 5, 2025 11:48 AM
December 5, 2025 7:52 AM
December 5, 2025 7:48 AM
December 4, 2025 10:50 PM
December 4, 2025 6:25 PM
