जानिए कौन है टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड ?

मुंबई: जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ इन दिनों एक मॉडल को डेट कर रहे हैं. यह मॉडल दिशा पटानी है जो फिल्मों में अभिनेत्री बनना चाहती है.टाइगर श्रॉफ की एक नयी फिल्म ‘बागी’ आने वाली है. दिशा पटानी को इस फिल्म में टाइगर के अपोजिट लिया गया था. लेकिन अब दिशा के स्थान पर […]

मुंबई: जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ इन दिनों एक मॉडल को डेट कर रहे हैं. यह मॉडल दिशा पटानी है जो फिल्मों में अभिनेत्री बनना चाहती है.टाइगर श्रॉफ की एक नयी फिल्म ‘बागी’ आने वाली है. दिशा पटानी को इस फिल्म में टाइगर के अपोजिट लिया गया था. लेकिन अब दिशा के स्थान पर श्रद्धा कपूर इस फिल्म में अभिनेत्री की भूमिकी निभायेंगी.

अक्सर टाइगर और दिशा को बांद्रा के आसपास ड्राइव करते देखा गया है. दोनो एक ही जिम में जाते है. इंदौर की रहने वाली दिशा ने तीन फिल्मों में डेब्यू करने की कोशिश की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला . इन तीन फिल्मों में करण जौहर की फिल्म ‘नो सेक्स प्लीज’ एकता कपूर की ‘वैनिटी फेयर’ और ‘वी आर इंडियन’ फिल्म शामिल है. लेकिन किन्ही वजहों से यह फिल्म नहीं बन पायी.
फिलहाल टाइगर को जब भी फिल्मों से फुर्सत मिलता है. वो दिशा के साथ अपना समय बिताते है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >