नशा धीरे-धीरे उतर रहा है : श्रद्धा कपूर

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘एबीसीडी 2’ की शूटिंग में पूरी तरह से खो गयी थीं और अब धीरे धीरे उसका नशा उतर रहा है. श्रद्धा ने रेमो डीसूजा निर्देशित फिल्म के लिए कई प्रकार के नृत्य सीखे हैं. उनका कहना है कि पूरी शूटिंग का अनुभव नशा जैसा हो गया […]

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘एबीसीडी 2’ की शूटिंग में पूरी तरह से खो गयी थीं और अब धीरे धीरे उसका नशा उतर रहा है. श्रद्धा ने रेमो डीसूजा निर्देशित फिल्म के लिए कई प्रकार के नृत्य सीखे हैं. उनका कहना है कि पूरी शूटिंग का अनुभव नशा जैसा हो गया था.

उन्होंने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत से ही काफी मनोरंजक अनुभव रहा. उन्होंने कहा कि हर दिन मस्ती से भरा रहा, नए स्टाइल सीखने को मिले, फिटनेस में सुधार हुआ और काफी रिहर्सल किया गया. फिल्‍म ‘एबीसीडी’ की सीक्‍वल है. ‘एबीसीडी’ बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी.

अभिनेत्री ने कहा कि वह शूटिंग से जुडे लोगों, डांसरों, बेहतरीन संगीत, मस्तीभरे रिहर्सल, नृत्य दृश्य आदि की कमी महसूस कर रही हैं. उन्होंने कहा कि एक नशा सा हो गया था जो धीरे धीरे उतर रहा है. इससे उबरने में कुछ समय लगेगा.

यह फिल्म 19 जून को प्रदर्शित हो रही है. इसमें वरुण धवन, प्रभुदेवा, लॉरल गौटिलेब, राघव जुयल जैसे कलाकारों ने काम किया है. श्रद्धा-वरुण फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. फिल्‍म में दोनों के डांस मूव्‍स दर्शकों को आकर्षित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >