शाहिद-मीरा की सेल्‍फी हुई लीक, देखें वीडियो

बॉलीवुड के ‘चॉकलेटी अभिनेता’ शाहिद कपूर इनदिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही शाहिद और मीरा राजपूत की सेल्‍फी लीक हो गई है. इसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं. वहीं दोनों की शादी की खबर भी पक्‍की होती नजर आ रही है. खबरों के मुताबिक मीरा ने अपने […]

बॉलीवुड के ‘चॉकलेटी अभिनेता’ शाहिद कपूर इनदिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही शाहिद और मीरा राजपूत की सेल्‍फी लीक हो गई है. इसमें दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं. वहीं दोनों की शादी की खबर भी पक्‍की होती नजर आ रही है.

खबरों के मुताबिक मीरा ने अपने खास दोस्‍तों के लिए बैचलर पार्टी आयोजित की थी जिसमें मीरा की खास सहेलियां शामिल हुई थी. इस पार्टी में शाहिद भी मौजूद थे. दोनों ने इस पल को इंज्‍वॉय किया था. पहले खबरें आ रही थी कि इस साल के अंत तक दोनों विवाह बंधन में बंध जायेंगे लेकिन दोनों की शादी जून में हो सकती है.

शाहिद अपनी आगामी फिल्‍म ‘उड़ता पंजाब’ की शूटिंग कर हाल ही में मुबंई लौटे हैं. फिल्‍म में शाहिद के अलावा करीना कपूर और आलिया भट्ट भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म में लंबे समय बाद करीना और शाहिद एकसाथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे.

इसके अलावा शाहिद फिल्‍म ‘शानदार’ में भी नजर आयेंगे. इस फिल्‍म में शाहिद के आपोजिट आलिया भट्ट होंगी. शाहिद अपनी पिछली फिल्‍म ‘हैदर’ से खासा सुर्खियां बटोर चुके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >