अमिताभ बच्चन और शशि कपूर का ”सिलसिला” बयान करेगा वीडियो संदेश

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया है. इस वृत्तचित्र में शशि कपूर के साथ अपने काम करने के अनुभव को साझा करने के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं. इसे उस समय दिखायी जाएगी जब शशि कपूर दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार प्राप्‍त करेंगे. 72 वर्षीय बच्चन और 77 […]

मुंबई : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन एक वीडियो संदेश रिकॉर्ड किया है. इस वृत्तचित्र में शशि कपूर के साथ अपने काम करने के अनुभव को साझा करने के लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं. इसे उस समय दिखायी जाएगी जब शशि कपूर दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार प्राप्‍त करेंगे.

72 वर्षीय बच्चन और 77 वर्षीय शशि कपूर ने फिल्‍म ‘दीवार’, ‘दो और दो पांच’ , ‘रोटी कपडा और मकान’, ‘कभी कभी’, ‘सिलसिला’, ‘काला पत्थर’ और ‘त्रिशूल’ समेत बहुत सारी सफल फिल्मों में साथ काम किया है.

बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि शशि जी और मैंने बहुत सारी फिल्मों में काम किया है. अब जब मैं पीछे मुडकर देखता हूं तब यह कल्पना करना बहुत मुश्किल हो जाता है कि हमने यह कैसे किया. उन्होंने लिखा, ‘कुछ विचार और शब्द अभिव्यक्त होते है. लेकिन बहुत कुछ कहने और याद करने को शेष होता है.’

वहीं खबरें आ रही है कि अपने स्‍वास्‍थय संबंधी समस्‍याओं के कारण वे इस पुरस्‍कार समारोह में शामिल नहीं हो पायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >