''एबीसीडी 2'' ट्रेलर रिलीज : देखें श्रद्धा-वरुण के डांस मूव्‍स...

जानेमाने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी और वरुण धवन और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्‍म ‘एबीसीडी 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह फिल्‍म ‘एबीसीडी’ की सीक्‍वल है. फिल्‍म पिछल बार की ही तरह पूरी तरह डांस पर आधारित है. फिल्‍म में श्रद्धा और वरुण ने कई मुश्किल डांस स्‍टेप्‍स किये हैं. फिल्‍म […]

जानेमाने कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी और वरुण धवन और श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्‍म ‘एबीसीडी 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. यह फिल्‍म ‘एबीसीडी’ की सीक्‍वल है. फिल्‍म पिछल बार की ही तरह पूरी तरह डांस पर आधारित है.

फिल्‍म में श्रद्धा और वरुण ने कई मुश्किल डांस स्‍टेप्‍स किये हैं. फिल्‍म में दोनों के अलावा प्रभुदेवा, लॉरेन गौटलिब और धर्मेश येलांडे भी अपने डांस का जौहर दिखाते नजर आयेंगे. पिछली फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. वहीं रेमो इस फिल्‍म को लेकर भी खासा उत्‍साहित है.

इस फिल्‍म के लिए दोनों ही कलाकारों ने कड़ी मेहनत की है. प्रभू देवा पिछली बार की ही तरह इस फिल्‍म में अपने डासंरर्स का हौसला बढ़ा रहे हैं. फिल्‍म में डांस के साथ दर्शक थोड़े इमोशनल भी हो सकते हैं. फिल्‍म 19 जून को सिनेमाघरों में दस्‍तक देगी. फिल्‍म 2डी और 3डी में दिखाई जायेगी.

इस फिल्‍म के अलावा श्रद्धा फिल्‍म ‘रॉकऑन 2’ को लेकर व्‍यस्‍त हैं. यह फिल्‍म ‘रॉक ऑन’ की सीक्‍वल है. फिल्‍म में श्रद्धा गाती हुई दिखाई देंगी. वहीं वरुण फिल्‍म ‘दिलवाले’ में नजर आयेंगे. ‘दिलवाले’ में शाहरुख खान और काजोल की सुपरहिट जोड़ी भी दिखाई देंगी. वहीं खबरों के अनुसार वरुण, शाहरुख के भाई का किरदार निभा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >