''ABCD 2'' का पोस्टर लीक, वरुण-श्रद्धा हुए निराश...

मुंबई : वरुण धवन और श्रद्धा कपूर अभिनीत डांस फिल्म ‘एबीसीडी 2’ के आधिकारिक पोस्टर के इंटरनेट पर लीक होने से दोनों सितारे बहुत नाखुश हैं. पोस्टर में वरुण धवन बिना शर्ट के दिख रहे हैं जिन्होंने अपनी बाहों में श्रद्धा कपूर को थाम रखा है. यह पोस्टर इसकी आधिकारिक रिलीज से कई दिन पहले […]

मुंबई : वरुण धवन और श्रद्धा कपूर अभिनीत डांस फिल्म ‘एबीसीडी 2’ के आधिकारिक पोस्टर के इंटरनेट पर लीक होने से दोनों सितारे बहुत नाखुश हैं. पोस्टर में वरुण धवन बिना शर्ट के दिख रहे हैं जिन्होंने अपनी बाहों में श्रद्धा कपूर को थाम रखा है.

यह पोस्टर इसकी आधिकारिक रिलीज से कई दिन पहले बीती शाम को ही लीक हो गया. यह फिल्म 19 जून को रिलीज होगी. यह फिल्‍म ‘एबीसीडी’ की सीक्‍वल है. दोनों ही इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं लेकिन पोस्‍टर लीक हो जाने से थोड़े परेशान भी.

‘आशिकी 2’ से चर्चित हुई अभिनेत्री ने ट्विटर पर अपनी निराशा जाहिर करते हुए लिखा, ‘जी हां… यह बेहद ही अफसोसजनक है जब हमलोग आप सभी के लिए यह पोस्टर जारी ही करने वाले थे कि उससे पहले ही यह लीक हो गया… इसके पीछे कौन लोग हैं और आखिर क्यों कोई ऐसी हरकत करेगा… इसका हमें कोई अंदाजा नहीं है.’

श्रद्धा ने कई ट्वीट किए जिसमें उन्होंने लिखा,’ यह बेहद ठेस पहुंचाने वाला है ऐसे समय में जब रेमो सर, वरुण, मैं और सारे डांसर तथा टीम के सदस्य दिलो जां से इस फिल्म को बनाने में जुटे हैं.’

वरुण ने अपनी भावनाओं को जाहिर करते हुए ट्वीट किया, ‘ मैंने और श्रद्धा कपूर ने खासकर इस पोस्टर को बनाने में बहुत मेहनत की थी. जिस किसी ने भी इस पोस्टर को लीक किया और हमारा मनोबल तोडने की कोशिश की… मैं उस व्यक्ति को यह बताना चाहता हूं कि नफरत करने वाले नफरत ही करेंगे लेकिन हम ‘एबीसीडी 2′ को एक बेहद खास फिल्म बनाने की दिशा में आगे ही बढते रहेंगे.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >