''नच बलिए'' के इस सीजन में शिल्‍पा को रिपलेस कर सकती हैं प्रियंका चोपड़ा

डांस शो ‘नच बलिए’ के इस सीजन में शो के मेकर्स एक नया बदलाव करनेवाले हैं. जी हां खबरें आ रही है कि इस बार शिल्‍पा शेट्टी की जगह प्रियंका चोपड़ा नजर आ सकती हैं. पिछले सीजन में शिल्‍पा शेट्टी एक पॉपुलर चेहरा था अब वे चाहते हैं कि ऐसा ही चेहरा इस बार भी […]

डांस शो ‘नच बलिए’ के इस सीजन में शो के मेकर्स एक नया बदलाव करनेवाले हैं. जी हां खबरें आ रही है कि इस बार शिल्‍पा शेट्टी की जगह प्रियंका चोपड़ा नजर आ सकती हैं. पिछले सीजन में शिल्‍पा शेट्टी एक पॉपुलर चेहरा था अब वे चाहते हैं कि ऐसा ही चेहरा इस बार भी शो में दिखाई दे. पिछले बार की तरह इस बार भी शो में जितने रोचक प्रतिभागी होंगे उतने ही रोचक शो के जजेज भी होंगे.

वहीं ‘नच बलिए’ की टीम की पहली च्‍वाइस तोप्रियंकाही हैं. वहीं प्रियंका इन दिनों इंटरनेशनल प्रोजेक्‍ट्स में खासा व्‍यस्‍त हैं. ऐसे में उन्‍हें समय निकालना थोड़ा मुश्किल होगा. वहीं शो में उनके एक ही दिन का समय निकालने की जरूरत है. प्रियंका एक दिन का समय निकाल सकती हैं. वहीं सूत्रों के अनुसार प्रियंका एक दिन का समय आसानी से निकाल सकती है.

वहीं प्रियंका इससे पहले इस शो में अपनी फिल्‍मों के प्रमोशन के लिए नजर आ चुकी है. वहीं शो के प्रतिभागियों को खुलासा नहीं किया है. खबरें यह भी आ रही है कि इस शो में प्रियंका के साथ-साथ फिल्‍म ‘बर्फी’ के निर्देशन अनुराग बसु भी नजर आ सकते हैं. जजेज़ में एक डांसिंग स्टार एक्ट्रेस, एक डायरेक्टर और एक कोरियोग्राफर होता है.

अब देखना है कि दर्शकप्रियंकाको एक जज के रूप में कितना पसंद करते हैं. वहीं प्रियंका अपनी आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ की शूटिंग में भी बिजी हैं. वह फिल्‍म में पेशवा बाजीराव की पहली पत्‍नी का किरदार निभा रही हैं. फिल्‍म में प्रियंका के अलावा रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी मुख्‍य भूमिका में हैं. फिल्‍म पेशवा बाजीराव और मस्‍तानी के प्रेम पर आधारित होगी. वहीं इस फिल्‍म को संजय लीला भंसाली बना रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >