''देशी गर्ल'' ने बदला अपना HAIR STYLE...

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस के लिए ट्विटर पर अपना नया लुक शेयर किया है. इस तस्‍वीर में प्रियंका छोटे बालों में नजर आ रही है. इससे पहले अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा कुछ इसी तरह के लुक में नजर आई थी. इस तस्‍वीर में प्रियंका ने रेड लिपस्टिक भी लगा रखी है. […]

बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस के लिए ट्विटर पर अपना नया लुक शेयर किया है. इस तस्‍वीर में प्रियंका छोटे बालों में नजर आ रही है. इससे पहले अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्‍हा कुछ इसी तरह के लुक में नजर आई थी. इस तस्‍वीर में प्रियंका ने रेड लिपस्टिक भी लगा रखी है. अब उनका यह नया लुक कौन सी फिल्‍म के लिए यह अभी तक पता नहीं चल पाया है. इस तस्‍वीर में उनका चेहरा थोड़ा उदास लग रहा है.

वहीं प्रियंका का नया लुक उन‍के फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. फैंस उन्‍हें ब्‍यूटीफुल, कूल कहकर उनकी तारीफ कर रहे हैं. इससे पहले प्रियंका ने वर्ष 2010 में फिल्‍म ‘अंजाना अंजानी’ के लिए शॉर्ट हेयर रखे थे. फिल्‍म में वे रणबीर कपूर के साथ नजर आई थी. इससे पहले सोनाक्षी सिन्‍हा और अनुष्‍का शर्मा ने भी अपने बाल छोटे करवाये थे.

प्रियंका ने अपने नये लुक के बारे में पहले ट्विटर पर खबर दी और इसके बाद फेसबुक पर फोटो भी अपलोड की. प्रियंका ने अपने ट्विट में फेसबुक का लिंक भी दिया है. आपको बता दें कि प्रियंका को स्‍क्रीन अवार्ड में फिल्‍म ‘मैरीकॉम’ के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया था. ‘मैरीकॉम’ एक बायोपिक फिल्‍म थी. वहीं प्रियंका ने खुद बताया था कि यह फिल्‍म अब तक की उनकी फिल्‍मों में से सबसे मुश्किल फिल्‍म थी.

फिलहाल प्रियंका अपनी आगामी फिल्‍म ‘बाजीराव मस्‍तानी’ की शूटिंग में व्‍यस्‍त हैं. कहीं उनका यह लुक इसी फिल्‍म के लिए तो नहीं? यह तो समय आने पर ही पता चल पायेगा. इस फिल्‍म में प्रियंका के अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नजर आयेंगे. इस फिल्‍म में पेशवा बाजीराव की पहली पत्‍नी का किरदार निभायेंगी. वहीं दीपिका उनकी दूसरी पत्‍नी मस्‍तानी के किरदार में नजर आयेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >