B''Day Gift : किंग खान के नाम दुनिया का पहला लाइफ साइज 3D प्रिंट

मुंबई : बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख को उनकी रेड चिलिज वीएफएक्स टीम ने उनके जन्मदिन पर नायाब तोहफा भेंट किया है. शाहरुख की रेड चिलिज टीम ने सुपरस्टार शाहरुख का आदमकद थ्री डी प्रिंटेड मॉडल उन्हें जन्मदिन पर भेंट किया है. बीते साल नवंबर में शाहरुख खान 49 साल के हो गए हैं. शाहरुख […]

मुंबई : बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख को उनकी रेड चिलिज वीएफएक्स टीम ने उनके जन्मदिन पर नायाब तोहफा भेंट किया है. शाहरुख की रेड चिलिज टीम ने सुपरस्टार शाहरुख का आदमकद थ्री डी प्रिंटेड मॉडल उन्हें जन्मदिन पर भेंट किया है.

बीते साल नवंबर में शाहरुख खान 49 साल के हो गए हैं. शाहरुख खान इस नई तकनीक से बेहद उत्साहित हैं, पहली बार भारत में यह तकनीक इस्तेमाल हुई है. एसआरके ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘रेड चिलिज वीएफएक्स की मेरी टीम कितनी लाजवाब है. भारत में ही बनी उन्होंने पहली थ्री डी आदमकद प्रिंटआउट तैयार की है.’

शाहरुख ने आगे फिर लिखा,’ यह मेरे जन्मदिन पर मिला अब तक का बेहतरीन तोहफा है. इस तकनीक को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं और अब मैं आपसे और तस्वीरों की उम्मीद रखता हूं. यह दुनिया में पहला है और भारत में बनाया गया है.’प्रिंट में अभिनेता एक धातु के सांचे में ढले दिख रहे हैं जिसमें एसआरके अपने जानी मानी अदा दोनों हाथों को फैलाते हुए खडे दिखाई दे रहे हैं.

उन्होंने आगे लिखा,’ यहां तक कि शर्ट और ट्राउजर्स की सलवटों को भी बडी बारीकी से उकेरा गया है… और इसमें मैं मेरे डिम्पल्स (गालों में पडने वाले गड्ढों) को भी जोडना चाहूंगा.’ फिलहाल शाहरुख खान की अपनी अगली फिल्म ‘फैन’ और ‘रईस’ है. ‘रईस’ में उनकी नायिका पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान बनी हैं. इससे पहले शाहरुख फिल्‍म ‘हैप्‍पी न्‍यू ईयर’ में नजर आये थे. फिल्‍म बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >