बॉलीवुड सितारों ने की पेशावर के स्कूल में आतंकवादी हमले की आलोचना...

मुंबई: बॉलीवुड की कई हस्तियों ने पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल पर तालिबान आतंकवादियों के हमले को दुखद और भयावह बताया है. भारी हथियारों से लैस तालिबान आतंकवादियों ने पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर शहर पेशावर में एक स्कूल पर हमला कर 124 बच्चों सहित 126 लोगों की हत्या कर दी. पाकिस्तानी अभिनेता और गायक अली […]

मुंबई: बॉलीवुड की कई हस्तियों ने पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल पर तालिबान आतंकवादियों के हमले को दुखद और भयावह बताया है. भारी हथियारों से लैस तालिबान आतंकवादियों ने पाकिस्तान के अशांत पश्चिमोत्तर शहर पेशावर में एक स्कूल पर हमला कर 124 बच्चों सहित 126 लोगों की हत्या कर दी.

पाकिस्तानी अभिनेता और गायक अली जफर ने कहा,’ यह दुखद है. बहुत दुखद है. बच्चे ???’ अर्जुन कपूर का कहना है कि हमले के बारे में पढने के बाद वह खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं.

अर्जुन ने ट्वीट किया कि, ‘पेशावर के बारे में पढ रहा हूं, इतना लाचार कभी महसूस नहीं किया..मेरी दुआएं पेशावर में सभी के साथ हैं, हर बच्चे और अभिभावक के साथ हैं.. दुखद, बहुत दुखद दिन.’

वहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया है कि, ‘ भयावह.. किस तरह के कायर, बच्चों को नुकसान पहुंचाते हैं.’ फरहान अख्तर का कहना है कि घटना के बारे में जानकर उनका दिल भर आया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा है,’मेरा दिल रो रहा है..यह दुखद, बहुत दुखद दिन है.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >