63 की हुई जीनत अमान, कहा फिर से घर बसाना चाहती हूं...

मिस एशिया पैसिफिक और बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान अपना 63वां जन्‍मदिवस मना रही हैं.इस मौके परउन्‍होंने दोबारा घर बसाने की इच्‍छा जाहिर की है. 70 के दशक में बॉलीवुड में अपने बोल्‍ड अंदाज से उन्‍होंने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी. उनके दो बेटे हैं अजान और जहान. उनका कहना है […]

मिस एशिया पैसिफिक और बॉलीवुड अभिनेत्री जीनत अमान अपना 63वां जन्‍मदिवस मना रही हैं.इस मौके परउन्‍होंने दोबारा घर बसाने की इच्‍छा जाहिर की है. 70 के दशक में बॉलीवुड में अपने बोल्‍ड अंदाज से उन्‍होंने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली थी. उनके दो बेटे हैं अजान और जहान. उनका कहना है कि वे फिर से किसी के साथ घर बसाना चाहती हैं. अब उनके बेटे बडे हो गये हैं.

जीनत ने बताया कि,’ हां बिल्‍कुल मैं किसी के साथ घर बसाना चाहती हूं. मैं लंबे समय से अकेली रह रहीं हूं. मैंने अभी तक अपना पूरा ध्‍यान अपने बच्‍चों की देखभाल में लगाया था. जब वे दोनों छोटे थे तो दोनों की खुशी और बेहतरी केलिएमैंने बहुत मेहनत की थी.

वहीं उन्‍होंने आगे बताया कि,’ अब मेरे दोनों बच्‍चे बडे हो गये हैं, तो मैं एक बार फिर नई जिदंगी शुरु करने के बारे में सोच रहीं हूं. मैंने 15 सालों तक बिना रुके काम किया है. शादी के बाद मैं अपने पति और बच्‍चों पर पूरा ध्‍यान देना चाहती थी.’

जीनत 70 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती थीं. उन्‍होंने वर्ष 1985 में मजहर खान से शादी कर ली थी. इसके बाद वो फिल्‍मों से कट गई थी. किन्‍हीं कारणों से मजहर खान की मृत्‍यु हो गई और जीनत दोनों बच्‍चों की परवरिश में जुट गई. वहीं जीनत ने कहा कि अगर फिल्‍मों में कोई अच्‍छा रोल मिला तो वे जरुर करना चाहेंगी. सिर्फ काम केलिएवे अभिनय नहीं करना चाहतीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >