''पीके'' में आमिर बन गये ''ठर्की छोकरो...''

बॉलीवुड मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान अपनी आगामी फिल्‍म ‘पीके’ को लेकर बेहद खुश है. आमिर हमेशा ही अपने अलग-अलग किरदार से दर्शकों को हैरान करते रहते है. वहीं इस फिल्‍म की शुटिंग को लेकर आमिर ने कहा कि वे किसी भी सीन को को शूट करने से पहले प्रैक्टिस करते […]

बॉलीवुड मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान अपनी आगामी फिल्‍म ‘पीके’ को लेकर बेहद खुश है. आमिर हमेशा ही अपने अलग-अलग किरदार से दर्शकों को हैरान करते रहते है. वहीं इस फिल्‍म की शुटिंग को लेकर आमिर ने कहा कि वे किसी भी सीन को को शूट करने से पहले प्रैक्टिस करते थे लेकिन वह सीन मेरी कल्‍पना से परे ही होता था. ‘पीके’ का एक गाना लांच हो चुका है जिसके बोल है ‘ठर्की छोकरो…’. इस गाने में आमिर और संजय साथ-साथ नजर आ रहें है.

आमिर ने बताया कि किसी भी सीन को शूट करने से पहले मैं हमेशा ही प्रैक्टिस करता हूं लेकिन अब तक के कैरियर में पहली बार ऐसा हुआ कि मैं जो भी सोच के प्रैक्टिस करता था तो ऐसा होता था कि कैमरा ऑन होते ही उस सीन को अंदाज और भाव कुछ और ही हो जाता था.’

लेकिन आमिर ने इस बदलाव को पसंद किया है. उनकर कहना है कि कल्‍पना से हटकर बने वो फिल्‍में दर्शकों के ध्‍यान को अपनी ओर खींचती है. दर्शक सोचते है कि अब ऐसा होगा लेकिन वो वैसा नहीं होता बल्कि उससे हटकर होता है. दर्शकों को यह फिल्‍म पसंद आएगी.’

फिल्‍म का ज्‍यादा हिस्‍सा दिल्‍ली में फिल्‍माया गया है. फिल्‍म में आमिर के अलावा अनुष्‍का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत भी मुख्‍य भूमिकाओं में होगें. फिल्‍म में संजय दत्‍त भी एक छोटी सी भूमिका में नजर आयेंगे. दिल्‍ली की शूटिंग के बारे में आमिर ने बताया कि,’ दिल्‍ली में शूटिंग के दौरान काफी मजा आया. हमने यहां के व्‍यंजनों का काफी लुत्‍फ उठाया.’

निर्देशक राजकुमार हिरानी आमिर के साथ ये दूसरी फिल्‍म कर रहें है. इससे पहले दोनों ने फिल्‍म ‘3 इडियट्स’ में साथ नजर आनेवाले है. फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की थी. वहीं अब दर्शकों को ‘पीके’ का खासा इंतजार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >