जूली नहीं बनना चाहती नेहा धूपिया

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया ने ‘जूली’ के सीक्‍वल में काम करने से मना कर दिया है. 2009 में फिल्‍म जूली से नेहा ने अपने हॉट और बोल्‍ड अंदाज से सबको हैरान कर दिया था. एक इंटरव्‍यू के दौरान नेहा ने बताया कि उन्‍हें जूली के सीक्‍वल में काम करने […]

बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया ने ‘जूली’ के सीक्‍वल में काम करने से मना कर दिया है. 2009 में फिल्‍म जूली से नेहा ने अपने हॉट और बोल्‍ड अंदाज से सबको हैरान कर दिया था.

एक इंटरव्‍यू के दौरान नेहा ने बताया कि उन्‍हें जूली के सीक्‍वल में काम करने को ऑफर मिला था लेकिन उन्‍होंने काम करने से मना कर दिया. इसकी वजह भी उन्‍होंने बताई कि वह सेक्‍स से संबंधित किसी भी फिल्‍म में काम करना नहीं चाहती है. पिछले कुछ समय से अच्‍छी फिल्‍मों की तलाश में नेहा ने कई फिलमों के ऑफरस्र को ठुकरा दिया है.

वहीं पिछली कुछ फिल्‍मों में नेहा धूपिया ने गेस्‍ट अपीयरेंस और आइटम गई की भूमिका में नजर आई थी. वहीं अब दमदार रोल करना चाहती है. उन्‍हें अगर अच्‍छी स्क्रिप्‍ट मिली तो वह जरूर उस पर काम करेंगी.

आपको बता दें कि जल्‍द ही नेहा हास्‍य फिल्‍म ‘इक्‍कीस तोपों की सलामी’ में नजर आएंगी. उनका कहना है कि वह अलग-अलग किरदारों में अपनेआप को साबित करना चाहती है. इसके अलावा वे जल्‍द ही करण जौहर की फिल्‍म ‘उंगली’ में भी नजर आएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >