विद्यासागर पर हमला बांग्ला भाषा पर हमला है: महेश भट्ट

मुंबई : फिल्मकार महेश भट्ट ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हिंसा के दौरान ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा को गिराए जाने की निंदा करते हुए कहा कि समाज सुधारक पर हमला करना बांग्ला भाषा पर हमले के समान है. भट्ट ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘पंडित विद्यासागर पर हमला करना बांग्ला भाषा पर हमले […]

मुंबई : फिल्मकार महेश भट्ट ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हिंसा के दौरान ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा को गिराए जाने की निंदा करते हुए कहा कि समाज सुधारक पर हमला करना बांग्ला भाषा पर हमले के समान है.

भट्ट ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘पंडित विद्यासागर पर हमला करना बांग्ला भाषा पर हमले के समान है. उन्होंने ‘बोर्नो पोरिचॉय’ (वर्ण परिचय) के जरिए बांग्ला भाषा को पढ़ना सरल बनाया.’ भट्ट ने अपने ट्वीट में तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन को भी टैग किया है.

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के मंगलवार को रोड शो के दौरान हुई हिंसा के दौरान महान समाज सुधारक एवं पश्चिम बंगाल के आदर्श पुरुष के रूप में विख्यात ईश्वरचंद्र विद्यासागर की एक प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त की गई थी. इसके लिए भाजपा एवं तृणमूल एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >