‘तख्त” में शाहजहां की भूमिका निभायेंगे अनिल कपूर, कह दी ये बात…

मुंबई : अनिल कपूर अपने तीन दशक से अधिक लंबे फिल्मी करियर में पहली बार एक पीरियड ड्रामा ‘तख्त’ में ऐतिहासिक किरदार निभाने जा रहे हैं और वह इसके लिए बेहद उत्सुक भी हैं. मीडिया की खबरों के अनुसार, करण जौहर के निर्देशन में बन रही ‘तख्त’ में अनिल कपूर शाहजहां की भूमिका निभाएंगे. अनिल […]

मुंबई : अनिल कपूर अपने तीन दशक से अधिक लंबे फिल्मी करियर में पहली बार एक पीरियड ड्रामा ‘तख्त’ में ऐतिहासिक किरदार निभाने जा रहे हैं और वह इसके लिए बेहद उत्सुक भी हैं. मीडिया की खबरों के अनुसार, करण जौहर के निर्देशन में बन रही ‘तख्त’ में अनिल कपूर शाहजहां की भूमिका निभाएंगे.

अनिल कपूर ने बताया ‘पहली बार मैं ऐतिहासिक किरदार में नजर आउंगा। एक कलाकार के लिए यह कई भावनाओं का समागम होगा. मैं इसके लिए उत्सुक हूं. जब तक यह कर न लूं, तब तक मैं नहीं बता सकता कि मैं क्या महसूस कर रहा हूं.’

मुगल काल की पृष्ठभूमि में बन रही यह फिल्म दो योद्धा भाइयों की कहानी बताएगी. फिल्म के अन्य कलाकारों में करीना कपूर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर आदि हैं. इस फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू हो जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >