Filmfare Awards 2019 Nomination List: रनबीर, रणवीर, अक्षय, शाहरुख के बीच है मुकाबला

Filmfare Awards 2019: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2019 की तारीख का ऐलान हो चुका है. यह अवॉर्ड फंक्शन 23 मार्च 2019 को मुंबई के जियो गार्डन में आयोजित किया जाएगा. इस बार बॉलीवुड के सबसे टैलंटेड एक्टर्स में से एक रणवीर सिंह को शोस्टॉपर बनाया गया है. इसके साथ ही सामने आ गई है फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के […]

Filmfare Awards 2019: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2019 की तारीख का ऐलान हो चुका है. यह अवॉर्ड फंक्शन 23 मार्च 2019 को मुंबई के जियो गार्डन में आयोजित किया जाएगा.

इस बार बॉलीवुड के सबसे टैलंटेड एक्टर्स में से एक रणवीर सिंह को शोस्टॉपर बनाया गया है. इसके साथ ही सामने आ गई है फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन की लिस्ट बेस्ट फिल्म, बेस्ट एक्टर, बेस्ट डायरेक्टर और इसके साथ ही कई कैटेगरीज में नॉमिनेशन लिस्ट जारी हो चुकी है.

इस अवॉर्ड शो में पूरी फिल्म इंडस्ट्री शामिल होती है. पिछले साल की फिल्मों में से खास फिल्मों और एक्टर्स को अवॉर्ड से नवाजा जाता है. अवॉर्ड्स के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष और महिला), सपोर्टिंग रोल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक एलबम, सर्वश्रेष्ठ डायलॉग, सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग जैसे कई कैटेगरी में अवॉर्ड्स हैं.

इस साल 2018 की हिट फिल्में जैसे संजू, बधाई हो, राजी, अंधाधुन सहित कई और फिल्में इस बार नॉमिनेशन में हैं. यहां हम आपके लिए लेकर आये हैं पूरी नॉमिनेश लिस्ट, ताकि आप जान सकें कि इस बार किस कैटेगरी में किस-किस के बीच कॉम्पिटिशन है-

बेस्ट फिल्म (पॉपुलर)

राजी

संजू

अंधाधुन

बधाई हो

पद्मावत

स्त्री

बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)

अंधाधुन – श्रीराम राघवन

बधाई हो – अमित शर्मा

मंटो – नंदिता दास

पटाखा – विशाल भारद्वाज

राजी – मेघना गुलजार

तुंबाड – राही अनिल बर्वे

बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (मेल) – पॉपुलर

अक्षय कुमार (पैडमैन)

आयुष्मान खुराना (अंधाधुन)

राजकुमार राव (स्त्री)

रणबीर कपूर (संजू)

रणवीर सिंह (पद्मावत)

शाहरुख खान (जीरो)

क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर (मेल)

आयुष्मान खुराना (अंधाधुन)

नवाजुद्दीन सिद्दीकी (मंटो)

रणबीर कपूर (संजू)

रणवीर सिंह (पद्मावत)

वरुण धवन (अक्टूबर)

विनीत कुमार सिंह (मुक्काबाज)

बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल (फीमेल) – पॉपुलर

आलिया भट्ट (राजी)

दीपिका पादुकोण (पद्मावत)

नीना गुप्ता (बधाई हो)

रानी मुखर्जी (हिचकी)

तब्बू (अंधाधुन)

क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्टर (फीमेल)

अनुष्का शर्मा (सुई धागा: मेड इन इंडिया)

आलिया भट्ट (राजी)

नीना गुप्ता (बधाई हो)

राधिका मदन (पटाखा)

तब्बू (अंधाधुन)

तापसी पन्नू (मुल्क)

बेस्ट डायरेक्टर

अमर कौशिक (स्त्री)

अमित शर्मा (बधाई हो)

मेघना गुल्जार (राजी)

राजकुमार हिरानी (संजू)

संजय लीला भंसाली (पद्मावत)

श्रीराम राघवन (अंधाधुन)

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल)

अपरीक्षित खुराना (स्त्री)

गजराज राव (बधाई हो)

जिम सरभ (पद्मावत)

मनोज पहवा (मुल्क)

पंकज त्रिपाठी (स्त्री)

विकी कौशल (संजू)

बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल)

गीतांजलि राव (अक्तूबर)

कटरीना कैफ (जीरो)

शिखा तल्सानिया (वीरे दी वेडिंग)

स्वरा भास्कर (वीरे दी वेडिंग)

सुरेखा सिखरी (बधाई हो)

यामिनी दास (सुई धागा : मेड इन इंडिया)

बेस्ट म्यूजिक एल्बम

धड़क – अजय-अतुल

मनमर्जियां – अमित त्रिवेदी

राजी – शंकर एहसान लॉय

पद्मावत – संजय लीला भंसाली

जीरो – अजय-अतुल

सोनू के टीटू की स्वीटी – रोचक कोहली, यो यो हनी सिंह, अमाल मलिक, गुरू रंधावा, जैक नाइट, सौरभ-वैभव और रजत नागपाल

बेस्ट लिरिक्स

ऐ वतन – गुल्जार (राजी)

बिंते दिल – एएम तुराज (पद्मावत)

दिलबरो – गुल्जार (राजी)

कर हर मैदान फतेह – शेखर अस्तित्व (संजू)

मेरे नाम तू – इरशाद कामिल (जीरो)

तेरा यार हूं मैं – कुमार (सोनू के टीटू की स्वीटी)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >