साजिद खान पर लगे आरोपों के बाद रितेश देशमुख ने दिया ये बयान

मुंबई : फिल्ममेकर साजिद खान पर अभिनेत्री सलोनी चोपड़ा, बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट मंदाना करीमी और एक पत्रकार ने यौन योषण का आरोप लगाया है. अक्षय कुमार ने साजिद की फिल्म ‘हाउसफुल 4′ की शूटिंग रोक दी है. वहीं रितेश देशमुख ने ‘मी टू’ अभियान में महिलाओं का समर्थन करते हुए कहा कि यौन उत्पीड़न […]

मुंबई : फिल्ममेकर साजिद खान पर अभिनेत्री सलोनी चोपड़ा, बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट मंदाना करीमी और एक पत्रकार ने यौन योषण का आरोप लगाया है. अक्षय कुमार ने साजिद की फिल्म ‘हाउसफुल 4′ की शूटिंग रोक दी है. वहीं रितेश देशमुख ने ‘मी टू’ अभियान में महिलाओं का समर्थन करते हुए कहा कि यौन उत्पीड़न से जुड़े अपने अनुभवों को साझा करना हिम्मत की बात है. अभिनेता की आने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 4′ के निर्देशक साजिद खान पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद उनका यह बयान आया है.

आरोप लगने के बाद साजिद ने फिल्म से खुद को अलग कर लिया है. रितेश ने ट्वीट किया, ‘‘विभिन्न क्षेत्रों में कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की बात सुन और पढ़ बेहद दुखी हूं. मुझे लगता है कि किसी महिला के लिए अपने ऐसे अनुभव साझा करना बेहद हिम्मत की बात है…सभी को सुने जाने की जरूरत है उनको लेकर राय बनाने की नहीं…. मैं आज उन सभी के साथ खड़ा हूं.”

कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने भाई एवं फिल्मकार साजिद खान पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह उनके व्यवहार का समर्थन नहीं करती और वह हर उस महिला के साथ खड़ीं हैं जिन्हें पीड़ा पहुंची है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >