''संजू'' को लेकर सलमान ने दिया था कुछ ऐसा बयान... अब रणबीर ने दिया जवाब

फिल्म ‘संजू’ का नाम इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में शुमार है…संजय दत्त के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. जहां तक फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो ‘संजू’ का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने भी काफी हद तक […]

फिल्म ‘संजू’ का नाम इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में शुमार है…संजय दत्त के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. जहां तक फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो ‘संजू’ का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने भी काफी हद तक अपने किरदार के साथ न्याय करने की कोशिश की है.

फिल्म को लेकर दर्शकों में जितना उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं कुछ ऐसे भी सेलिब्रिटी हैं जिनका फिल्म को लेकर अपनी एक अलग ही ओपिनियन है. गौरतलब है कि पिछले दिनों सलमान खान ने फिल्म को लेकर यह कहा था कि "रणबीर संजू के किरदार में फिट नहीं बैठते, संजय दत्त के अलावा कोई भी उनका किरदार अच्छे से नहीं निभा सकता." हालांकि उन्होंने संजू की कहानी के लिए राजकूमार हिरानी की तारीफ की थी.

इसी बयान पर रणबीर ने जवाब देते हुए कहा है कि ऐसा अब तक किसी बायोपिक में नहीं हुआ कि जिस पर फिल्म बन रही हो वही अपना किरदार निभाये."

वैसे तो फिल्म को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहें हैं. लेकिन जिस तरह का रिसपॉन्स फिल्म के ट्रेलर को मिल रहा है उससे तो यही लगता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बिखेरने में कामयाब रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >