मानव तस्करी के मामले में गायक दलेर मेंहदी को दो साल की सजा, जमानत

नयी दिल्ली : मानव तस्करी के एक मामले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने गायक दलेर मेंहदी को दो साल कैद की सजा सुनाई है. सजा सुनाये जाने के बाद पुलिस ने दलेर और उसके भाई शमशेर सिंह को हिरासत में ले लिया, लेकिन कुछ देर बाद ही दलेर मेंहदी को इस मामले में […]


नयी दिल्ली :
मानव तस्करी के एक मामले में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने गायक दलेर मेंहदी को दो साल कैद की सजा सुनाई है. सजा सुनाये जाने के बाद पुलिस ने दलेर और उसके भाई शमशेर सिंह को हिरासत में ले लिया, लेकिन कुछ देर बाद ही दलेर मेंहदी को इस मामले में जमानत मिल गयी. जमानत मिलने के बाद दलेर मेंहदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे जमानत मिल गयी है. मैं शीर्ष अदालत में इसके खिलाफ अपील करूंगा.

दलेर और उसके भाई शमशेर पर 2003 में मुकदमा दर्ज किया गया था कि उन्होंने प्रशासन को धोखा देकर कुछ लोगों को अपने ग्रुप में शामिल किया और अपने साथ विदेश ले गये थे और उन लोगों से इसके एवज में काफी रकम वसूली थी.
दलेर मेंहदी 1998 और 1999 में दो बार अमेरिका गये थे और अपने साथ 10 लोगों को अमेरिका ले गये थे और वहीं छोड़ दिया था. एक बार वे किसी अभिनेत्री के साथ भी वहां गये थे. उस वक्त उनके साथ तीन लड़कियां भी गयीं थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >