रणवीर सिंह को मिला ''BIG'' अवार्ड

मुंबई : बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह को ‘बिग’ अवार्ड मिल गया है. यह हम नहीं कह रहे खुद रणवीर सिंह कह रहे हैं. अगरआप यह सोच रहे हैं कि रणवीर की फिल्‍म ‘पद्मावत’ 25 जनवरी को रिलीज हुई है तो इतनी जल्‍दी उन्‍हें कोई अवॉर्ड कैसे मिल सकता है, चूंकि हाल ही में कोई अवार्ड […]

मुंबई : बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह को ‘बिग’ अवार्ड मिल गया है. यह हम नहीं कह रहे खुद रणवीर सिंह कह रहे हैं. अगरआप यह सोच रहे हैं कि रणवीर की फिल्‍म ‘पद्मावत’ 25 जनवरी को रिलीज हुई है तो इतनी जल्‍दी उन्‍हें कोई अवॉर्ड कैसे मिल सकता है, चूंकि हाल ही में कोई अवार्ड फंक्‍शन भी नहीं हुआ है. दरअसल, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्‍चन हाल ही में एक रणवीर को लेटर भेजा है जिसे पाकर वे बेहद खुश हैं.

https://www.instagram.com/p/Bei6Yb5BqPK/

रणवीर ने अपने ऑफिशियल इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट शेयर किया है जिसमें उन्‍होंने बिग बी द्वारा भेले गये नोट की तसवीर शामिल है. इसके साथ ही रणवीर लिखते हैं,’ मुझे मेरा अवार्ड मिल गया.’ इस नोट को अमिताभ बच्‍चन ने लिखा है और तारीख 29 जनवरी 2018 दिख रही है. बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्‍म पद्मावत में रणवीर ने अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाई है.

यहां भी पढ़ें : रणबीर कपूर के माता-पिता ने दीपिका के लिए गुलदस्‍ते संग भेजा एक संदेश

रणवीर के इस किरदार की काफी तारीफ हो रही है. फिल्‍म में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती का किरदार निभाया है. हाल ही में दीपिका के लिए ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने एक गुलदस्‍ता भेजा था, जिसमें एक चिट भी था जिसमें दीपिका के किरदार की तारीफ की थी. दीपिका ने इस गुलदस्‍ते की फोटो इंस्‍टाग्राम पर शेयर की थी. फिल्‍म में शाहिद कपूर राजा रावल रतन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं.

बता दें कि अमिताभ को जिस भी कलाकार का अभिनय अच्‍छा लगता है वो उसे पर्सनल नोट भेज कर बधाई देते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >