पिछले दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर बिकनी में एक फोटो शेयर की थी जिसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था. अब न्यू र्इयर के मौके पर फिर उन्हें लोगों की आलोचनाएं झेलनी पड़ी है. इसबार लोगों ने उनके न्यू ईयर मनाने के तरीक पर सवाल खड़ा किया है. दरअसल उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तसवीर शेयर की थी जिसमें वे अपने एक दोस्त संग नजर आ रही हैं. उनके पीछे आतिशबाजी होती दिख रही है. इसी फोटो को आधार बनाकर यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया. तापसी को याद दिलाया गया, जब उन्होंने दिवाली पर पटाखे न चलाने की अपील की थी.
एक यूजर ने कहा, तापसी डबल स्टैंडर्ड अपना रही हैं. दिवाली पर उन्होंने पटाखे चलाने से रोका था और न्यू ईयर पर चला रही हैं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ दिवाली के पटाखे प्रदूषण फैलाते हैं, नये साल के पटाखे ऑक्सीजन देते हैं और हवा को शुद्ध करते हैं.’ वहीं एक यूजर ने उन्हें सारे कमेंट्स पढ़ने की सलाह दे डाली है.
https://twitter.com/BharatT17489049/status/948258146266505216?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/nakulhada/status/948248733099048960?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/Mgk4u/status/948187752050384898?ref_src=twsrc%5Etfw
एक और यूजर ने लिखा,’ तापसी तुम शर्म करो, आखिर तुम भी एक हिंदू हो, दिवाली पर तुम्हें पटाखे जलाने से दिक्कत होती है पर न्यू ईयर में तुम खुद पटाखे जलाती हो, शेम ऑन यू.’ एक यूजर ने लिखा,’ दीवाली मिडिल क्लास का त्योहार है और न्यू ईयर क्लास का…सही है न तापसी जी.’ एक ने लिखा,’ तापसी तुम फिल्म इंडस्ट्री वालों को हिन्दूओं से ही दुश्मनी है क्या? दिवाली पर पटाखे न फोड़ो न्यू ईयर पर धुआं……….’
बता दें कि दीवाली के मौके पर पर्यावरण की चिंता करते हुए कुछ सेलीब्रिटीज ने आतिशबाजी ने करने का अपील की थी. इनमें तापसी पन्नू भी शामिल थी. ऐसे में यूजर्स को तापसी की ये तसवीर पसंद नहीं आई. तापसी ने जैसे ही यह तसवीर शेयर की जिसके बाद ट्रोलर्स ने उनपर जमकर निशाना साधा. ऐसा पहली बार नहीं है जब तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी हैं. पिछली बार उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था.
दरअसल तापसी ने फिल्म के एक गाने का लुक शेयर किया था. जैसे ही उन्होंने फोटो शेयर की, यूजर्स ने उनके बोल्ड फोटोज़ पर नेगेटिव कमेंट्स करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा था,’ सोशल मीडिया पर इस तरह की गंदी तसवीरें तो पोस्ट मत करो, इस तरह की गंदी फिल्में बनाकर देश को बिगाड़ रही हो. यंग जेनेरेशन.’ तापसी ने इसका जवाब देते हुए लिखा था ,’गंदी? हां, मुझे ये रेत साफ कर लेनी चाहिये. अगली बार इसका ध्यान रखूंगी.’
