OMG! क्‍या आपने देखा, ''सरकाय लो खटिया...'' गाने पर #RanveerSingh का गोविंदा अवतार

बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह अपनी हाजिर जवाबी और ड्रैसिंग सेंस को लेकर अक्‍सर चर्चाओं में बने रहते हैं. लेकिन इस बार वे अपने डांस को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वे अभिनेता गोविंदा के फेमस गाने ‘सरकाय लियो खटिया…’ पर डांस करते […]

बॉलीवुड एक्‍टर रणवीर सिंह अपनी हाजिर जवाबी और ड्रैसिंग सेंस को लेकर अक्‍सर चर्चाओं में बने रहते हैं. लेकिन इस बार वे अपने डांस को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वे अभिनेता गोविंदा के फेमस गाने ‘सरकाय लियो खटिया…’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं. फैंस उन्‍हें क्रेजी कह रहे हैं और उनके इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं. बता दें कि रणवीर ने खुद यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.

https://www.instagram.com/p/BYyYVbTBRGG/

इसके साथ-साथ उन्‍होंने करिश्‍मा कपूर के साथ भी अपने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों स्‍टार्स इसी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं. दोनों ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ऐसा पहली बार नहीं है जब रणवीर ने एक डासिंग वीडियो शेयर किया है. इससे पहले उन्‍होंने ‘मेरे ख्वाबों में जो आए’, ‘तू मेरे सामने’, मैं तेरी हूं जानम जैसे 90 के दशक के पॉपुलर गानों पर डांस किया है.

https://www.instagram.com/p/BYy03tbhYq5/

बता दें कि रणवीर जल्‍द ही आगामी फिल्‍म ‘पद्मावती’ में नजर आनेवाले हैं. इस फिल्‍म में वे अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में नजर आनेवाले हैं. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्‍म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी मुख्‍य भूमिका में हैं. दीपिका पादुकोण इस फिल्‍म में रानी पद्मावती का किरदार निभा रही हैं वहीं शाहिद, पद्मावती के पति राजा रतन सिंह का किरदार निभा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >