दीपिका ने घरवालों के लिए काम से ली छुट्टी

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ने घरवालों के लिये काम से छुट्टी ले ली है.दीपिका इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में काम कर रही हैं, जिसमें वो रानी पद्मिनी के रोल में हैं. फिल्म में रणबीर सिंह और शाहिद कपूर की भी अहम् भूमिका है. दीपिका फिल्म पद्मावती को लेकर काफी […]

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण ने घरवालों के लिये काम से छुट्टी ले ली है.दीपिका इन दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में काम कर रही हैं, जिसमें वो रानी पद्मिनी के रोल में हैं. फिल्म में रणबीर सिंह और शाहिद कपूर की भी अहम् भूमिका है.
दीपिका फिल्म पद्मावती को लेकर काफी व्यस्त रही हैं, लेकिन इसके बावजूद जब परिवार की बात आती है तो दीपिका अपने बिज़ी शेड्यूल में से वक़्त निकालने में पीछे नहीं रहती हैं. दीपिका ने घरवालों के लिए फिर से छुट्टी ले ली है. हाल ही में अपने पापा का जन्मदिन मनाने के लिए दीपिका अपने घर बेंगलुरू गयी थीं हालांकि उन्हें छुट्टियों से वापस आना था लेकिन दीपिका ने अपनी छुट्टियां आगे बढ़ा दी है और इसकी वजह खास है.
हाल ही में उनके माता-पिता ने नए घर में शिफ्टिंग की है. दीपिका की चाहत थी कि वह अपने पेरेंट्स को शिफ्ट करवाने के बाद ही अपने काम में जुटें, इसलिए उन्होंने निर्णय लिया कि वह घर पर थोड़ा वक़्त और लेंगी.दीपिका की खुद की यह चाहत थी कि वह अपने घर को अपने हाथों से सजाये, उन्होंने घर पर वक़्त देना ठीक समझा और तय किया कि वह अपने हिसाब से घर को लुक देंगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >