फिर पर्दे पर रोमांस करते दिखेंगे वरुण धवन और आलिया भट्ट

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट ने एकसाथ करण जौहर की फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्‍यू किया था. फिल्‍म पर्दे पर सुपरहिट रही थी और इनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इसके बाद यह जोडी़ फिल्‍म ‘हंप्‍टी शर्मा की दुल्‍हानियां’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्‍हानियां’ में भी नजर आई. अब […]

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन और आलिया भट्ट ने एकसाथ करण जौहर की फिल्‍म ‘स्‍टूडेंट ऑफ द ईयर’ से डेब्‍यू किया था. फिल्‍म पर्दे पर सुपरहिट रही थी और इनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इसके बाद यह जोडी़ फिल्‍म ‘हंप्‍टी शर्मा की दुल्‍हानियां’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्‍हानियां’ में भी नजर आई. अब खबरें हैं कि दोनों की जोड़ी एकबार फिर करण जौहर की फिल्‍म ‘शिद्दत’ से नजर आ सकती है. बताया जा रहा है कि यह एक रोमांटिक फिल्‍म होगी.

मुंबई मिरर की खबर के अनुसार, वरुण और आलिया एकबार फिर करण की फिल्‍म ‘शिद्दत’ में रोमासं करते नजर आयेंगे. फिल्‍म के डायरेक्‍टर अभिषेक वर्मन होंगे. अभिषेक इससे पहले फिल्‍म ‘2 स्‍टेट्स’ बना चुके हैं. सूत्रों के अनुसार अभिषेक, करण और आलिया पिछले दो महीने से फिल्‍म की स्क्रिप्‍ट पर काम कर रहे हैं. फिल्‍म की शूटिंग वरुण और आलिया की डेट्स के मुताबिक शुरू की जायेगी. कहा जा रहा है कि फिल्‍म अगले साल रिलीज होगी.

इस फिल्‍म में दो लीड एक्‍टर होंगे. पहला नाम तो वरुण का बताया जा रहा है लेकिन दूसरे नाम के लिए अर्जुन कपूर का नाम सामने आ रहा है. लेकिन फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. अगर अर्जुन का नाम फाइनल होता है तो वे पहली बार वरुण संग स्‍क्रीन साझा करेंगे.

बता दें कि वरुण इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘जुड़वा 2’ को लेकर बिजी हैं. फिल्‍म में वरुण के अलावा जैकलीन फर्नाडीज और तापसी पन्‍नू भी मुख्‍य भूमिका में हैं. वरुण फिल्‍म में डबल रोल में नजर आयेंगे. यह फिल्‍म डेविड धवन की साल 1997 में आई फिल्‍म ‘जुड़वा’ की सीक्‍वल है, जिसमें सलमान खान ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. फिल्‍म में वे करिश्‍मा कपूर और रंभा संग रोमांस करते नजर आये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >