Bollywood & TV LIVE Updates : संजय लीला भंसाली के ऑफिस जाते हुए स्पॉट हुई आलिया भट्ट, UK की सड़कों पर बेटी के साथ घूमती नजर आईं अनुष्का शर्मा

Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत(Kangana Ranaut) पिछले कुछ दिनों से अपने पासपोर्ट के रिन्यूवल मामले को लेकर चर्चा में हैं. कंगना ने इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) में याचिका भी दायर की थी. अब आखिरकार उनका पासपोर्ट रिन्यू हो गया है. वहीं दूसरी हमेशा चर्चा में रहनेवाले सिगिंग रियेलिटी शो इंडियन 12 के आनेवाले एपिसोड में दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ नजर आनेवाले हैं. शो के प्रोमो जारी हो चुके हैं. फिल्म इंडस्ट्री और टीवी की दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ… LIVE Updates

1:07 AM. 1 Jul 21 1:07 AM. 1 Jul

रितिक रोशन के फैन ने 5 मिनट में लिख दी ‘Krrish 4’ की पूरी स्टोरी

बॉलिवुड ऐक्टर रितिक रोशन (Hrithik Roshan) ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइज़ी फिल्म ‘कृष’ के चौथे पार्ट को लेकर हिंट दिया था। हिंदी सिनेमा में अभी तक जितने भी सुपरहीरोज की फिल्म रिलीज हुई हैं, उसमें सबसे ज्यादा रितिक रोशन की ‘कृष’ को पसंद किया गया है. ‘कृष 4’ (Krrish 4) की दस्‍तक के साथ ही फैन्स के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

1:07 AM. 1 Jul 21 1:07 AM. 1 Jul

संजय लीला भंसाली के ऑफिस जाते हुए स्पॉट हुई आलिया भट्ट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्मों को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं. वो अक्सर अपनी फिल्मों से जुड़े अपडेट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.इसी बीच उन्होंने बुधवार को बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली के मुंबई स्थित ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया है.

11:35 PM. 30 Jun 21 11:35 PM. 30 Jun

UK की सड़कों पर बेटी के साथ घूमती नजर आईं अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इन दिनों अपने पति विराट कोहली (Virat Kohli) और बेटी वामिका (Vamika) के साथ यूके में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. विराट अपनी टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड गए हैं जहां उनके साथ अनुष्का और बेटी भी गई हैं. अनुष्का इंग्लैंड में कभी मौसम तो कभी खाना एंजॉय करते हुए वीडियो और तस्वीरें शेयर करत रहती हैं. अनुष्का की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फैन क्लब ने एक्ट्रेस की तस्वीरें शेयर की हैं. फोटोज में अनुष्का ने लॉन्ग ब्राउन कोट पहना हुआ है और पोनिटेल बनाई हुई है. फोटो में वामिका का चेहरा साफ नहीं दिख रहा है.

https://www.instagram.com/p/CQvIOzOseDn/?utm_source=ig_embed&ig_rid=2be1f5c5-18fa-4c62-a0f0-95d433483866

11:35 PM. 30 Jun 21 11:35 PM. 30 Jun

Jasmin Bhasin ने Aly Goni को कहा शुक्रिया

जन्मदिन को खास बनाने के लिए जैस्मिन भसीन वेकेशन पर जा पहुंची है. बर्थडे सेलीब्रेशन के लिए जैस्मिन भसीन ने अली गोनी को धन्यवाद कहा है. जैस्मिन भसीन ने अपनी पोस्ट में कहा, आप लोग फ्लाइट लेकर दो दिन के लिए वेकेशन पर आए है. हालांकि इस समय कोरोना काल चल रहा है. आप लोगों ने मेरे जन्मदिन को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. लव यू गाइज…

10:23 PM. 30 Jun 21 10:23 PM. 30 Jun

Black Panther: Wakanda Forever का प्रोडक्शन शुरू

मंगलवार को फिल्म के दूसरे पार्ट ‘ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरेवर’ (Black Panther: Wakanda Forever) का प्रोडक्शन शुरू हो गया है. इसके लिए तैयारियां पहले से ही जोरों पर थीं. फिल्म का प्रोडक्शन मंगलवार (29 जून) से अटलांटा के पाइनवुड स्टूडियो में शुरू हुआ है. मार्वल स्टूडियोज के चीफ केविन फीग ने इस बात पर मुहर लगाई है.

10:23 PM. 30 Jun 21 10:23 PM. 30 Jun

फिलहाल 2 का टीजर रिलीज

अक्षय कुमार के साथ नुपूर सैनन का सिंगल फिलहाल फैंस को काफी पसंद आया था. अब इसका दूसरा भाग फिलहाल 2 रिलीज किया गया है. मेकर्स ने दावा किया है कि अगर फिलहाल ने आपके दिल को छू लिया था तो फिलहाल 2 आपको रूह को छू लेगी. इसमें अक्षय कुमार के साथ नुपूर सैनन हैं. टीजर देखकर लग रहा है कि वाकई इस बार भी ये जोड़ी फैंस के दिलों पर छा जाएगी.

https://www.instagram.com/p/CQvNli5hbSy/

8:48 PM. 30 Jun 21 8:48 PM. 30 Jun

मंदिरा बेदी के पति की अंतिम संस्कार की तसवीरें

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल के निधन ने पूरी इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है. वहीं एक्ट्रेस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वो खुद को संभाल नहीं पा रही है. अंतिम संस्कार की तसवीरें सामने आई है.

https://www.instagram.com/p/CQu4o1fnppD/

8:48 PM. 30 Jun 21 8:48 PM. 30 Jun

नसीरुद्दीन शाह अस्पताल में भर्ती

सिनेमा में अपने अविश्वसनीय योगदान के लिए जाने जाने वाले अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को दो दिन पहले शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उन्हें निमोनिया होने का पता चला था और उनके फेफड़ों में एक पैच पाया गया था, जिसका फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. उनका परिवार – पत्नी रत्ना पाठक शाह और बच्चे – उनके साथ हैं.

8:48 PM. 30 Jun 21 8:48 PM. 30 Jun

दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को मंगलवार सुबह मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उन्हें सांस लेने में हो रही परेशानी के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया है. एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद मंगलवार दोपहर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल वह ठीक हैं. वह आईसीयू में भर्ती हैं, ताकि डॉक्टर्स उनके स्वास्थ्य पर नजर रख पाएं.”

8:48 PM. 30 Jun 21 8:48 PM. 30 Jun

तूफान का ट्रेलर रिलीज

8:48 PM. 30 Jun 21 8:48 PM. 30 Jun

दो महीने में दीपिका कक्कड़ ने क्यों छोड़ा शो ससुराल सिमर का

सीरियल ससुराल सिमर का शो में अपने किरदार सिमर से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ ने शो के दूसरे सीजन के साथ वापसी की. हालांकि हैरान कर देने वाली बात यह रही कि उन्होंने सिर्फ दो महीने बाद ही शो छोड़ दिया. अपने YouTube चैनल पर दीपिका ने अब इस लोकप्रिय शो से बाहर होने के कारण के बारे में बताया. उन्होंने कहा, ‘मेरा ट्रैक इतना ही लंबा था. जब रश्मि मैम ने मुझे कॉल किया तो ये पहले से तय था और वो पहले दिन से ही मेरे साथ क्लियर थीं. उसने मुझसे कहा कि उसे करीब दो से ढाई महीने से मेरी जरूरत है. आज मैं जो भी हूं, यह ससुराल सिमर का की वजह से है. मुझे वापस भुगतान करने का अवसर मिला, और जीवन में हमें यह मौका अक्सर नहीं मिलता है. हमें इसे अपना बेस्ट देने की जरूरत है, और मैंने इसे अपना 200 प्रतिशत दिया है, और मुझे इस पर बहुत गर्व है.’

8:48 PM. 30 Jun 21 8:48 PM. 30 Jun

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल नहीं रहे

अभिनेत्री मंदिरा बेदी के पति और फिल्म निर्माता राज कौशल का निधन हो गया है. फिल्म निर्माता ओनिर ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की और लिखा, “बहुत जल्द चला गया. हमने आज सुबह फिल्म निर्माता और राज कौशल को खो दिया. बहुत दुख की बात है. वो मेरी पहली फिल्म माई ब्रदर निखिल के निर्माताओं में से एक थे. उन कुछ लोगों में से एक जिन्होंने हमारी दृष्टि में विश्वास किया और हमारा समर्थन किया. उनकी आत्मा के लिए प्रार्थना.”

8:48 PM. 30 Jun 21 8:48 PM. 30 Jun

ट्रैफिक पुलिस ने राम चरण की फिल्म ‘RRR’ के पोस्टर का उड़ाया मजाक

डायरेक्टर एसएस राजामौली की आनेवाली फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR)लगातार चर्चा में बनी हुई है. साइबराबाद ट्रैफिक पुलिस (Cyberabad Traffic Police) ने राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म के नए पोस्टर का मजाक उड़ाया है. पोस्टर में जूनियर एनटीआर और राम चरण बाइक पर बैठे हुए है. इस तसवीर पर निर्माताओं ने ट्वीट किया, ‘रामराजू और भीम.’ पोस्टर पर साइबराबाद ट्रैफिक पुलिस के रिएक्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है. उन्होंने पोस्टर बदला हुआ वर्जन शेयर किया है, जिसमें दोनों स्टार हेलमेट पहने हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने ट्वीट किया, अब ये एकदम सही है. ‘हेलमेट पहने. सुरक्षित रहें.’ लेकिन निर्माताओं ने जवाब में लिखा, ‘अभी भी ये सही नहीं है. नंबर प्लेट गायब है.’

8:48 PM. 30 Jun 21 8:48 PM. 30 Jun

इंडियन आइडल 12 में ये होंगे खास मेहमान

सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 नीतू कपूर, रेखा, आशा पारेख, धर्मेंद्र, कुमार शानू, रूप कुमार राठौड़, अनुराधा पड़वाल, एआर रहमान और जावेद अख्तर जैसे कुछ फेमस सेलेब्स के बाद अब इस वीकेंड सोनाक्षी सिन्हा के पेरेंट्स शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा शो की शोभा बढ‍़ायेंगी. सोशल मीडिया पर इस कपल की कुछ तस्वीरें सामने आईं है, जिसमें दोनों बेहद शानदार लग रहे हैं.

1:55 PM. 30 Jun 21 1:55 PM. 30 Jun

कंगना रनौत का पासपोर्ट रिन्यू का मामला सुलझ गया

कंगना रनौत बीते कुछ दिनों से पासपोर्ट रिन्यू न होने के चलते चर्चा में थीं और वो लगातार इसे लेकर सोशल मीडिया पर नाराजगी व्यक्त कर रही थी. हालांकि अब उनका पासपोर्ट रिव्यू हो गया है. उन्होंने अपने प्रशंसकों को इंस्टाग्राम के जरिये बताया कि उन्हें आखिरकार एक नया पासपोर्ट मिल गया है. निर्देशक रजनीश घई के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए कंगना ने लिखा कि, वह वापस उड़ान भरने और अपनी आगामी फिल्म धाकड़ की टीम से मिलने के लिए तैयार हैं. क्वीन एक्ट्रेस ने तस्वीर को कैप्शन दिया, ‘मेरा पासपोर्ट मिल गया… सभी को उनकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद… मैं जल्द ही आप सभी के साथ रहूंगी.’

https://www.instagram.com/p/CQs81iKlKJ1/

मुख्य बातें

Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत(Kangana Ranaut) पिछले कुछ दिनों से अपने पासपोर्ट के रिन्यूवल मामले को लेकर चर्चा में हैं. कंगना ने इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) में याचिका भी दायर की थी. अब आखिरकार उनका पासपोर्ट रिन्यू हो गया है. वहीं दूसरी हमेशा चर्चा में रहनेवाले सिगिंग रियेलिटी शो इंडियन 12 के आनेवाले एपिसोड में दिग्गज एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ नजर आनेवाले हैं. शो के प्रोमो जारी हो चुके हैं. फिल्म इंडस्ट्री और टीवी की दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ… LIVE Updates

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >