Bollywood & TV LIVE Updates : बोमन ईरानी की मां का निधन, वरुण धवन ने शर्टलेस तस्वीर से उड़ाएं फैंस के होश
Copied link
Bollywood & TV LIVE Updates: मराठी फिल्म प्रोड्यूसर स्वप्ना पाटकर को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनपर फर्जी पीएचडी डिग्री हासिल करने का आरोप है. बता दें कि साल 2015 में बायोपिक ‘बालकाडु’ प्रोड्यूस करने के बाद ही स्वप्ना सुर्खियों में आई थीं. वहीं दूसरी तरफ रेप और छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार अभिनेता पर्ल वी पुरी की जमानत याचिका पर शुक्रवार को वसई कोर्ट में सत्र न्यायाधीश सुनवाई करेंगे. बॉलीवुड और टीवी जगत की खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ… LIVE Updates…
12:50 AM. 10 Jun 2112:50 AM. 10 Jun
बोमन ईरानी की मां का निधन
बॉलीवुड अभिनेता बोमन ईरानी की मां का निधन हो गया है वह 94 साल की थीं। मां के निधन की जानकारी खुद अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है. अभिनेता ने बताया कि उनकी मां ने नींद में ही अपनी आखिरी सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया.
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी फिल्मों की तैयारियों में व्यस्त हैं. जी हां, आज एक्टर का बड़ा ही बदला हुआ अंदाज हमें देखने को मिला. आज मुंबई में तेज बारिश का प्रकोप जारी है, जहां आज वरुण अपने जिम की बालकनी में खड़े होकर बारिश में नहाते नजर आए. इस दौरान वरुण धवन ने अपने बचपन के दिनों को भी याद किया.
दिलीप कुमार की तबीयत में सुधार, कल अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की तबीयत में सुधार हो रहा है. इस बात की जानकारी दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ शेयर की गई है. दिलीप कुमार (Dilip Kumar) के ट्विटर पर किए गए ट्वीट में कहा गया है कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है.
8:48 PM. 9 Jun 218:48 PM. 9 Jun
अजय देवगन की फिल्म में इस हसीना की इंट्री
खबरें हैं कि अजय देवगन तमिल फिल्म कैथी (Kaithi) के हिंदी रीमेक में भी नजर आ सकते हैं. फिल्म में वो लीड रोल निभाते नजर आयेंगे. अब इस मूवी की लीड एक्ट्रेस की चर्चा जोरों पर है. हालांकि ओरिजनल तमिल फिल्म में कार्थी के अपोजिट कोई हीरोइन नहीं थी, लेकिन स्क्रिप्ट में थोड़ा बदलाव किया गया है. बॉलीवुडलाईफ की रिपोर्ट के अनुसार, काजल अग्रवाल फिल्म में नजर आ सकती हैं.
8:48 PM. 9 Jun 218:48 PM. 9 Jun
अर्शी खान का नया शो
क्या आपको ‘राखी (सावंत) का स्वयंवर’ और राहुल (महाजन) दुल्हनिया ले जाएंगे जैसे शो याद हैं? अब स्वयंवर का एक और सीजन जल्द ही बिग बॉस 14 की कंटेस्टेंट अर्शी खान के साथ ‘स्वयंवर’ के रूप में लॉन्च होने वाला है. वह अपने स्वयंवर शो ‘आयेंगे तेरे सजना’ में नजर आएंगी, जिसके अगस्त में लॉन्च होने की उम्मीद है. टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह शो अप्रैल के आसपास शुरू होने वाला था, लेकिन COVID-19 की दूसरी लहर के कारण, शूटिंग बाधित हो गई. इस शो को राहुल महाजन होस्ट कर सकते हैं. हालांकि, अर्शी खान और न ही राहुल की ओर से इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है.
8:48 PM. 9 Jun 218:48 PM. 9 Jun
दिलीप कुमार की स्वास्थ्य में हो रहा सुधार
दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद पीडी हिंदुजा में अस्पताल में 6 जून को आईसीयू में भर्ती कराया गया था. हालांकि वेंटिलेटर पर नहीं थे. लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो दिलीप कुमार के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है और उनकी सांस फूलने की समस्या भी कम हो रही है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिलीप कुमार का इलाज कर रहे पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. जलील पारकर ने यह जानकारी दी है कि वे अभी भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं लेकिन उसकी हालत अब स्थिर है. सब कुछ ठीकठाक रहा तो उन्हें 2-3 दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी.
8:48 PM. 9 Jun 218:48 PM. 9 Jun
रैपर बादशाह और जैकलीन फर्नाडीज का गाना Paani Paani रिलीज
8:48 PM. 9 Jun 218:48 PM. 9 Jun
आशा नेगी का ग्लैमरस फोटोशूट
पवित्र रिश्ता’ फेम आशा नेगी ने हाल ही में एक ग्लैमरस फोटोशूट करवाया है. इस फोटोशूट में आशा नेगी एकदम हटके अवतार में नजर आ रही हैं. लोग उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं. वो ब्लैक स्लिट गाउन में नजर आ रही हैं. बीते दिनों अपने फोटोशूट की वजह से उन्हें ट्रोलर्स का सामना करना पड़ा था. अब उन्होंने अपने लेटेस्ट फोटोशूट से लोगों की बोलती बंद कर दी है.
https://www.instagram.com/p/CPubZXXj7WX/
8:48 PM. 9 Jun 218:48 PM. 9 Jun
सिद्धार्थ शुक्ला और माधुरी दीक्षित का वीडियो वायरल
इस वीकेंड डांस दीवाने 3 के सेट पर सिद्धार्थ शुक्ला नजर आयेंगे. उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो माधुरी दीक्षित संग दिल तो पागल है के एक सीन को रीक्रियेट करते नजर आ रहे हैं. दोनों की केमेस्ट्री शानदार नजर आ रही हैं. यहां देखें वीडियो…
https://www.instagram.com/p/CP2ugBADXXC/
8:48 PM. 9 Jun 218:48 PM. 9 Jun
शहनाज गिल और सिद्धार्थ का पुराना वीडियो वायरल
Bigg Boss 13 से शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला का एक पुराना वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सना, सिद्धार्थ से अपने प्यार का इजहार करती नजर आ रही हैं. सना की क्यूटनेस फैंस को गई है.
https://www.instagram.com/reel/CPcH8PKJGBy/
8:48 PM. 9 Jun 218:48 PM. 9 Jun
पर्ल वी पुरी की जमानत याचिका पर सुनवाई शुक्रवार को
रेप मामले में एक्टर पर्ल वी पुरी की जमानत याचिका पर शुक्रवार को वसई कोर्ट में सत्र न्यायाधीश सुनवाई करेंगे. एक रिपोर्ट के अनुसार, सत्र न्यायाधीश अदिति कदम टेलीविजन अभिनेता की जमानत याचिका पर सुनवाई करेंगी. वसई कोर्ट ने शनिवार को पर्ल वी पुरी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अभिनेता को वसई की वालिव पुलिस ने शुक्रवार रात 11 जून को वसई में एक फिल्म के सेट पर नाबालिग बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था.
2:09 PM. 9 Jun 212:09 PM. 9 Jun
मराठी फिल्म प्रोड्यूसर स्वप्ना पाटकर गिरफ्तार
फिल्म निर्माता-लेखक स्वप्ना पाटकर को मंगलवार को बांद्रा के एक निजी अस्पताल में फर्जी पीएचडी डिग्री का इस्तेमाल कर दो साल तक क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट के तौर पर प्रैक्टिस करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.प्राथमिकी के अनुसार, कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के नाम से जारी फर्जी पीएचडी डिग्री प्रमाण पत्र के आधार पर पाटकर को 2016 में अस्पताल में मानद सलाहकार नियुक्त किया गया था. स्वप्ना के खिलाफ सोशल वर्कर गुरदीप कौर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्हें एक अज्ञात सूत्र से अप्रैल में ही स्वप्ना के एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स एक सीलबंद लिफाफे में मिले थे.
मुख्य बातें
Bollywood & TV LIVE Updates: मराठी फिल्म प्रोड्यूसर स्वप्ना पाटकर को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनपर फर्जी पीएचडी डिग्री हासिल करने का आरोप है. बता दें कि साल 2015 में बायोपिक ‘बालकाडु’ प्रोड्यूस करने के बाद ही स्वप्ना सुर्खियों में आई थीं. वहीं दूसरी तरफ रेप और छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार अभिनेता पर्ल वी पुरी की जमानत याचिका पर शुक्रवार को वसई कोर्ट में सत्र न्यायाधीश सुनवाई करेंगे. बॉलीवुड और टीवी जगत की खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ… LIVE Updates…