कोरोना प्यार है... के नाम से बनेगी फिल्म, लव स्टोरी पर आधारित होगी कहानी

coronavirus- अब बॉलीवुड इस महामारी पर फिल्म बनाने को तैयार है. कई फिल्ममेकर्स ने कोरोना पर फिल्म बनाने को लेकर टाइटल रजिस्टर कराया है.

Corona Pyaar Hai: कोरोना वायरस (Coronavirus) से पूरी दुनिया सहमी हुई है. इसके डर से कई फिल्म निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग बंद कर दी है तो कई फिल्मों की रिलीज डेट आगे कर दी गई है. बॉलीवुड सेलेब्स सलमान खान, अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस को कोरोना से बचकर रहने की अपील कर रहे है. इसके साथ ही लगातार वीडियो शेयर कर लोगों को अवेयर भी कर रहे है. वहीं अब बॉलीवुड इस महामारी पर फिल्म बनाने को तैयार है. कई फिल्ममेकर्स ने कोरोना पर फिल्म बनाने को लेकर टाइटल रजिस्टर कराया है.

टॉइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इरॉस इंटरनेशनल द्वारा पंजीकृत कराये गए टाइटल ‘कोरोना प्यार है’ को लेकर प्रोड्यूसर कृषिका लुल्ला ने कहा, इस फिल्म का सब्जेक्ट प्रेम कहानी पर आधारित होगा. साल 2000 में आई ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की सुपरहिट फिल्म ‘कहो ना..प्यार है के टाइटल से मिलता-जुलता है.

प्रोड्यूसर कृषिका लुल्ला ने भी इस बात की पुष्टि की और कहा, ‘मौजूदा समय में स्क्रिप्टिंग चल रही है. फिल्म का सब्जेक्ट (महामारी) एक प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द है. इस वक्त हम स्क्रिप्ट में सुधार कर रहे हैं और स्थिति के सामान्य कम होने का इंतजार कर रहे हैं. एक बार जब सब कुछ सामान्य हो जाएगा, तो हम प्रोजेक्ट को पूरे जोरों पर शुरू करेंगे.’

वहीं, IMPPA (इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन) ने भी कहा कि उन्हें फिल्ममेकर्स और प्रोड्यूसर्स ने कोरोनावायरस प्रकोप से सम्बंधित फिल्म टाइटल रजिस्टर करने के लिए संपर्क किया गया है. ऐसा ही एक रजिस्टर्ड फिल्म टाइटल है ‘डेडली कोरोना’.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >