Entertainment Live Updates : अक्षय ने जारी किया 'RamSetu' का फर्स्‍टलुक, फैंस से मांगी राय

Entertainment Live update to Bollywood News Live Update : टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर एकबार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. उन्‍होंने पहली बार अपनी दो टूटी हुई शादियों के बारे खुलकर बात की है. श्वेता की पहली शादी राजा चौधरी (Raja Choudhary) से हुई थी और दोनों की एक बेटी भी है. हालां‍कि दोनों की शादी टूट गई. इसके बाद उन्‍होंने अभिनव कोहली संग शादी की, दोनों का एक बेटा रेयांश है और पिछले कुछ समय से श्‍वेता अभिनव से भी अलग रह रही हैं. हाल ही में एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने खुलकर इस बारे में बात की है. दूसरी तरफ प्रभास अपनी नयी Lamborghini का‍र की वजह से चर्चा में हैं...

Live Updates
4:02 PM. 30 Mar 21 4:02 PM. 30 Mar

Dance Deewane 3 के 18 क्रू मेंबर्स हुए कोरोना पॉजिटिव

खबर आ रही है की रियलिटी शो डांस दीवाने सीजन 3 के 18 क्रू मेंबर्स कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इटाइम्स के पोर्टल की खबर के अनुसार शो के प्रोड्यूसर ने नए सेट को बनाने की बात कही है, इसके अलावा शो के जज माधुरी दीक्षित, धर्मेश और तुषार कालिया एवं शो के होस्ट राघव जुयाल की कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने का पूरा ख्याल रखा जा रहा है.

4:02 PM. 30 Mar 21 4:02 PM. 30 Mar

टिकट खिड़की पर पस्त Saina… Godzilla vs. Kong की पकड़ मजबूत

बीते शुक्रवार को बॉक्स आफिस पर अमोल गुप्ते की परिणीति चोपड़ा स्टारर फ़िल्म साइना रिलीज हुई. विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी साइना नेहवाल की इस बायोपिक फिल्म को क्रिटिक्स ने अपने रिव्यूज में जमकर सराहा भी लेकिन टिकट खिड़की पर आंकड़े अलग ही कहानी कहते नज़र आए. फिल्म ने शुक्रवार को 25 लाख की ओपनिंग की. शनिवार और रविवार को 30 और 28 लाख नेट की कमाई हुई. रविवार तक फिल्म 73 लाख नेट का ही आंकड़ा छू पायी है. सिनेमाघरों नें पहले से चल रही जॉन अब्राहम की मुम्बई सागा जिसे क्रिटिक्स ने और बॉक्स आफिस ने नकार दिया. उस मुम्बई सागा ने टिकट खिड़की पर आठवें दिन साइना से ज़्यादा दिन का कलेक्शन था. हॉलीवुड फिल्म गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग टिकट खिड़की पर अच्छा व्यवसाय कर रही है.

4:02 PM. 30 Mar 21 4:02 PM. 30 Mar

कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण ‘चेहरे’ की रिलीज टली

देश के सामने पैदा हुए मौजूदा हालात और प्रशंसकों/दर्शकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स ने अपनी बहु-प्रतीक्षित फिल्म ‘चेहरे’ की रिलीज को स्थगित करने का फैसला किया है.

1:07 PM. 30 Mar 21 1:07 PM. 30 Mar

अक्षय ने जारी किया ‘राम सेतु’ का फर्स्‍टलुक

अक्षय कुमार ने होली के तुरंत बाद अपनी अगली फिल्म ‘राम सेतु’ (RamSetu) की शूटिंग शुरू कर दी है. अक्षय ने फ़िल्म से अपना फर्स्टलुक सोशल मीडिया में शेयर किया है. अक्षय पहली बार इस अवतार में नजर आनेवाले हैं. राम सेतु में अक्षय एक आर्कियोलॉजिस्ट यानी पुरातत्ववेत्ता के किरदार में नजर आएंगे. अक्षय पहली बार ऐसा किरदार निभा रहे हैं. उन्‍होंने फैंस से अपने इस लुक पर उनकी राय भी मांगी है.

1:07 PM. 30 Mar 21 1:07 PM. 30 Mar

वायरल वीडियो को लेकर अजय देवगन नका वीडियो

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की कथित पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि, अजय देवगन का दिल्ली के एक पब के बाहर झगड़ा हो गया था जिसके बाद लोगों ने उनकी जमकर पिटाई की है. अब अजय देवगन ने पोस्ट में वायरल वीडियो का सच बताते हुए लिखा, “लगता है कि मेरे जैसा दिखने वाला कोई शख्स मुश्किल में पड़ गया है. मुझे इस वीडियो से संबंधित कई कॉल आ रहे हैं. मैं स्पष्ट कर दूं कि, मैंने कहीं भी यात्रा नहीं की है. मेरे बारे में किसी भी विवाद में होने की सभी खबरें निराधार हैं. होली मुबारक.’

1:07 PM. 30 Mar 21 1:07 PM. 30 Mar

प्रभास की खरीदी नयी कार, कीमत करेगी हैरान

साउथ सुपरस्टार प्रभास ने कथित तौर पर एक नई कार खरीदी है, जिसकी कीमत 5.5 करोड़ से ज्‍यादा बताई जा रही है. खबरों के अनुसार, प्रभास अब एकswanky Lamborghini Aventador Roadster के मालिक हैं जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. रिपोर्टों के अनुसार, लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर रोडस्टर की कीमत भारत में लगभग 5.7 करोड़ रु है.

1:07 PM. 30 Mar 21 1:07 PM. 30 Mar

दक्षिण अफ्रीका भाग सकते हैं अर्जुन रामपाल!

बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन की जांच के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Narcotics Control Bureau) की मुंबई यूनिट ने एक्‍टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) के घर पर छापेमारी की थी और इस दौरान एनसीबी के अधिकारियों ने कुछ दवाइयां जब्‍त की थी. इसके बाद अर्जुन रामपाल को समन जारी किया गया था. हाल ही में एनसीबी ने चार्जशीट फाइल की थी जिसमें अर्जुन रामपाल को अब भी संदिग्‍ध बताया गया है. टीवी चैनल एबीपी के अनुसार, उनके हाथ चार्जशीट के कुछ पन्‍ने लगे है जिसके अनुसार, उन्‍हें यह शक है कि अर्जुन रामपाल भारत छोड़कर दक्षिण अफ्रीका भाग सकते हैं.

1:07 PM. 30 Mar 21 1:07 PM. 30 Mar

मेरे बच्‍चों पर पड़ रहा बुरा असर

श्‍वेता तिवारी ने कहा कि, उनकी बेटी पलक ने उनके साथ मारपीट होते देखा है. उनके पहले पति उनके साथ मारपीट करते थे. वो 6 साल की थी जब मैंने इस शादी तोड़ने का फैसला लिया. उसने घर में पुलिस आते जाते देखा है. उसने मुझे पुलिस स्टेशन जाते देखा है. एक बच्चे के लिए यह सब जानना ठीक नहीं है. मैं इसे लेकर कुछ नहीं कर सकती क्योंकि इससे बाहर निकलने का कोई तरीका नहीं है. मैं खुद को इन सबसे बाहर नहीं निकाल पा रही हूं.’

8:48 AM. 30 Mar 21 8:48 AM. 30 Mar

श्‍वेता तिवारी ने कही ये बात

बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्‍यू में श्‍वेता तिवारी ने कहा, ‘मेरी मां लगातार बोलती रहीं कि अभी तुम्‍हारी शादी करने की उम्र नहीं है. मुझे अपने पार्टनर से इमोशनल सपोर्ट की जरूरत थी. मैं अपने फैमिली की पहली ऐसी शख्‍स थी जिसने लव मैरिज की थी. वो भी इंटर कास्ट. हमने भागकर शादी कर ली. मैं 27 साल में अलग हो गई. मैं अपने एब्यूसिव पति का बेटी पर पड़ रहे असर को देखकर बहुत ज्‍यादा परेशान थी.’

मुख्य बातें

Entertainment Live update to Bollywood News Live Update : टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) अपनी पर्सनल लाईफ को लेकर एकबार फिर सुर्खियों में आ गई हैं. उन्‍होंने पहली बार अपनी दो टूटी हुई शादियों के बारे खुलकर बात की है. श्वेता की पहली शादी राजा चौधरी (Raja Choudhary) से हुई थी और दोनों की एक बेटी भी है. हालां‍कि दोनों की शादी टूट गई. इसके बाद उन्‍होंने अभिनव कोहली संग शादी की, दोनों का एक बेटा रेयांश है और पिछले कुछ समय से श्‍वेता अभिनव से भी अलग रह रही हैं. हाल ही में एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने खुलकर इस बारे में बात की है. दूसरी तरफ प्रभास अपनी नयी Lamborghini का‍र की वजह से चर्चा में हैं…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >