Bollywood & TV Updates : विंदू दारा सिंह को आई अपनी दिवंगत मां की याद, सिद्धार्थ शुक्ला की एक्टिंग देख इंप्रेस हुई शहनाज गिल

Bollywood & TV LIVE Updates: एक्ट्रेस हिना खान ने पिछले दिनों ही अपने पिता को खोया है, इसके बाद से ऐसा कोई दिन नहीं है जब वो उन्हें भुला पाई हो. हिना अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लगातार फैंस को अपने और पापा के बारे में कई बातें शेयर कर रही हैं. अब उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है. शिल्पा शेट्टी करीब 20 साल बाद तेलुगु सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं. ताजा रिपोर्ट्स की मुताबिक उन्हें महेश बाबू स्टारर ‘SSMB28’ के लिए अप्रोच किया गया है. बॉलीवुड और टीवी की दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
12:41 AM. 20 May 21 7:11 PM. 19 May

Sardar Ka Grandson पर मलाइका और जाह्नवी ने यूं दिया रिएक्शन

अर्जुन कपूर की नई फिल्म Sardar Ka Grandson उनकी कथित गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को काफी पसंद आई है. मलाइका अरोड़ा के अलावा बहन जाह्नवी कपूर भी अपने भाई की फिल्म का प्रमोशन करती दिखीं. जाह्नवी ने कहा कि दर्शकों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए. जाह्नवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट लिखते हुए कहा कि, “सरदार का ग्रैंडसन की फैमिली उतनी ही पागल है, जितनी हमारी फैमिली है. आप लोग भी इस फिल्म को तुरंत देखें”.

12:41 AM. 20 May 21 7:11 PM. 19 May

विंदू दारा सिंह को आई अपनी दिवंगत मां की याद

बिग बॉस विजेता विंदू दारा सिंह 19 मई को अपनी मां स्वर्गीय सुरजीत कौर रंधावा को उनके जन्मदिन पर याद किया. अभिनेता ने अपनी मां की याद में एक इमोशनल नोट लिखा और बताया कि माता-पिता की देखभाल करना और उन्हें प्यार करना कितना महत्वपूर्ण है, जबकि वे हमारे आसपास हैं.

https://www.instagram.com/p/CPCvBIisYmy/?utm_source=ig_embed&ig_rid=45d28b38-222c-467f-bf0d-93793c515252

10:10 PM. 19 May 21 4:40 PM. 19 May

विशाल आदित्य सिंह की लेटेस्ट तसवीरें

विशाल आदित्य सिंह इस वक्त खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग को लेकर केपटाउन में हैं. खबरों के अनुसार, वो शो से बाहर होनेवाले पहले कंटेस्टेंट होंगे. अब उन्होंने अपनी कुछ तसवीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसमें वो टीर्ग्ट और शॉट्स में नजर आ रहे हैं. उनकी ये तसवीरें वरुण सूद ने खींची है. उन्होंने एक कविता की लिखते हुए कैप्शन में सोनू सूद के लिए बवाल फोटोग्राफर शब्द का इस्तेमाल किया है.

https://www.instagram.com/p/CPB3yl3MWt0/

10:10 PM. 19 May 21 4:40 PM. 19 May

सिद्धार्थ की एक्टिंग से इंप्रेस हुईं शहनाज

एक्ट्रेस शहनाज गिल ने हाल ही में ब्रोकन बट ब्यूटीफुल का ट्रेलर देखा, जिसके बाद वो सिद्धार्थ शुक्ला की एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रही हैं. उन्होंने तारीफ करते हुए एक्टर को नया निक नेम कुल्लु दिया है. बता दें कि सिद्धार्थ और शहनाज बिग बॉस 13 में एकसाथ नजर आये थे. यहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई है.

10:10 PM. 19 May 21 4:40 PM. 19 May

एस. शंकर की मां का निधन

तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने फिल्म मेकर एस. शंकर की मां मुथुलक्ष्मी का निधन हो गया है. वो 88 साल की थी. बढ़ती उम्र संबंधी परेशानियों के बाद शंकर की मां ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. मिली जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा. सोशल मीडिया लोग डायरेक्टर की मां को श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

10:10 PM. 19 May 21 4:40 PM. 19 May

गौहर खान ने ट्रोलर को दिया करारा जवाब

हाल ही में गौहर खान ने पति जैद दरबार के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पति के पैर के पास लेटी नजर आ रही हैं और सॉन्ग गुनगुनाती दिख रही हैं. जिसके बाद लोग उन्हें नसीहत देते हुए ट्रोल करने लगे. एक यूजर ने लिखा कि, इस्लाम में पुरुष डॉमिनेट करते हैं और महिलाओं की जगह पैरों में होती है. एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए लिखा, हारे हुए इंसान. यह कम्फर्ट और दोस्ती होती है, प्यार और कम्पैनियनशिप होती है. धर्म में महिला को बराबरी का महत्व दिया गया है, पुरुषों के बराबर, जिससे वह उनके दिल के करीब रह सके. कुछ भी बकवास बोलने से पहले कुछ सीख लो और खुद को एक्सप्लोर करो.

मुख्य बातें

Bollywood & TV LIVE Updates: एक्ट्रेस हिना खान ने पिछले दिनों ही अपने पिता को खोया है, इसके बाद से ऐसा कोई दिन नहीं है जब वो उन्हें भुला पाई हो. हिना अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लगातार फैंस को अपने और पापा के बारे में कई बातें शेयर कर रही हैं. अब उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है. शिल्पा शेट्टी करीब 20 साल बाद तेलुगु सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं. ताजा रिपोर्ट्स की मुताबिक उन्हें महेश बाबू स्टारर ‘SSMB28’ के लिए अप्रोच किया गया है. बॉलीवुड और टीवी की दुनिया से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >